scorecardresearch

Good Luck Special: रिश्तों में क्यों बढ़ती है कड़वाहट? ज्योतिष शैलेद्र पांडेय से जानिए

गुड लक स्पेशल के इस अंक में ज्योतिषाचार्य शैलेन्द्र पांडेय ने राशि अनुसार वैवाहिक जीवन के विभिन्न पहलुओं और ज्योतिषीय उपायों की विस्तृत जानकारी दी है. कुंडली मिलान में शुक्र और चंद्रमा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, जहाँ शुक्र भावनाओं और चंद्रमा मन का प्रतिनिधित्व करता है. मेष राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन शुक्र के प्रभाव से सुखद रहता है, हालांकि चंचलता के कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावनाएं बन सकती हैं. वृषभ राशि में संवेदनशीलता, जबकि कन्या और सिंह राशि में शुरुआती तालमेल की कमी देखी जाती है. कर्क राशि को भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है, वहीं मकर और धनु राशि का दांपत्य जीवन सामान्यतः स्थिर रहता है. वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहते हैं और मीन राशि के वैवाहिक सुख में आर्थिक स्थिति का बड़ा योगदान होता है. कार्यक्रम में ग्रहों की शांति और बेहतर संबंधों के लिए 'ओम हं शं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नमः' मंत्र के जाप का सुझाव दिया गया है.