scorecardresearch
Advertisement

Good Luck Special: क्या आपकी कुंडली का लग्न बदल सकता है किस्मत? ज्योतिष शैलेद्र पांडेय से जानिए

ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की कुंडली में लग्न उसके जीवन का केंद्र माना जाता है, जिससे स्वास्थ्य, सफलता और बाधाएं तय होती हैं. हर लग्न का अपना स्वभाव और जीवन की अलग चुनौतियां होती हैं. मेष लग्न वालों को जीवन में स्थिरता पाने के लिए नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाना और सूर्य मंत्र का जप करना चाहिए. वृषभ लग्न के लोगों को संघर्ष कम करने के लिए शनि देव की उपासना करनी चाहिए. मिथुन लग्न वालों को निर्णय क्षमता और संतान संबंधी चिंताओं के समाधान हेतु भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए. कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के जातकों के लिए भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक विशेष फलदायी बताया गया है. सिंह लग्न के लोगों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और कन्या लग्न वालों को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से लाभ मिलता है. तुला लग्न वालों को दान व ध्यान, धनु लग्न वालों को सूर्य उपासना तथा मकर लग्न वालों को शनि मंत्र जप की सलाह दी गई है, जबकि कुंभ लग्न के जातकों के लिए नियमित ध्यान करना सबसे लाभकारी उपाय माना गया है.