scorecardresearch

Good Luck Special: परीक्षा में चाहिए शत-प्रतिशत सफलता? ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय से जानिए अपनी राशि के अनुसार अचूक उपाय

'गुड लक स्पेशल' में प्रसिद्ध ज्योतिषी शैलेंद्र पांडेय ने आगामी परीक्षाओं और बच्चों की शिक्षा पर ग्रहों के प्रभाव का विश्लेषण किया है. उन्होंने बताया कि जन्म से 12 वर्ष तक चंद्रमा और 12 से 24 वर्ष तक बुध का प्रभाव शिक्षा पर सर्वाधिक रहता है. शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, परीक्षा में अंक प्राप्त करना एक तकनीक है, जिसका सीधा संबंध केवल अधिक पढ़ने से नहीं बल्कि सही लेखन और चयन से है.