scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 02 दिसंबर 2022

11:36 PM IST

लखनऊ के 102 साल पुराने चिड़ियाघर को कुकरैल में ट्रांसफर किया जाएगा

09:32 PM IST

शनिवार को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित

रविवार को होने वाले मतदान की तैयारियों के चलते शनिवार को छुट्टी घोषित की गई है.

09:23 PM IST

सीएम योगी 16 से 20 जनवरी तक विश्व आर्थिक मंच में होंगे शामिल

सीएम योगी राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 16 से 20 जनवरी, 2023 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले 'विश्व आर्थिक मंच' में शामिल होंगे.

08:16 PM IST

जेद्दा से आ रहे स्पाइसजेट के विमान की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी मुसाफिर सुरक्षित

सऊदी अरब के जेद्दा से केरल के कोझिकोड आ रहा था विमान  

08:05 PM IST

मध्य प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों का एलान

1 मार्च से शुरू होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं, 27 मार्च को आखिरी पेपर. 2 मार्च से शुरू होंगी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, 1 अप्रैल को होगा 12वीं बोर्ड का आखिरी पेपर.

07:56 PM IST

आरक्षण विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया एलान- अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32%, अनुसूचित जाति के लिए 13%, पिछड़ा वर्ग के लिए 27% और ग़रीबों के लिए 4% आरक्षण का प्रावधान
  

07:45 PM IST

असद मजीद खान को पाकिस्तान का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया

05:37 PM IST

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अफसर की Money laundering case में हुई गिरफ़्तारी

05:20 PM IST

सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराया, दूसरी बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी

#VijayHazareTrophy2022 : महाराष्ट्र- 248/9 , सौराष्ट्र- 249/5 (46.3 ओवर)

05:01 PM IST

उत्तराखंड सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया

27 मई 2023 तक बढ़ाया गया कमेटी का कार्यकाल. रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में बनी कमेटी तैयार कर रही है यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट. अब तक कमेटी को मिले हैं ढाई लाख से ज्यादा सुझाव.

04:55 PM IST

कोरोना के चलते 2023 में चीन में होने वाली फॉर्मूला वन ग्रां प्री रद्द

04:37 PM IST

जयवीर शेरगिल को बीजेपी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया

04:25 PM IST

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़

03:58 PM IST

ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल से संन्यास लिया, चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच बने

03:28 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराए गए

पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे पोंटिंग. पूर्व कप्तान को दिल का दौरा पड़ने की आशंका

03:16 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला

03:03 PM IST

छत्तीसगढ़ में छुई खदान धंसने से पांच लोगों के मारे जाने की आशंका

01:25 PM IST

आईएएस अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव का क्रेडिट कार्ड हैक, ठगों ने की खरीदारी

नमागी गंगे के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं अनुराग श्रीवास्तव

12:29 PM IST

जबरन वसूली मामला: ईडी ऑफिस में नोरा फतेही से पूछताछ

11:47 AM IST

FSL के 4 अधिकारी और श्रद्धा केस के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर तिहाड़ पहुंचे

09:52 AM IST

श्रद्धा मर्डर केस: अफताब का नार्को टेस्ट होने के बाद तिहाड़ जेल में ही पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू होगा

08:40 AM IST

पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस ने माओवादी शाका को गिरफ्तार कर एनआईए को सौंपा

07:11 AM IST

एनआईए ने आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार, लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में है आरोपी

06:46 AM IST

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्डकप 2022 में जापान ने स्पेन को 2-1 से हराया