scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 02 जुलाई 2022

07:42 PM IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 678 नए मामले, 969 मरीज हुए ठीक

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 678 नए मामले, इस दौरान 969 मरीज ठीक हुए और कोरोना से 2 की मृत्यु हुई है. एक्टिव केस की संख्या 3,410 पहुंची.

07:20 PM IST

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने  14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

04:29 PM IST

पीएम मोदी ने हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया हिस्सा 

04:20 PM IST

तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

04:04 PM IST

कोर्ट में पेशी के दौरान लोगों ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को पीटा

04:02 PM IST

कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर

कोलकाता पुलिस ने निलंबित नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर जारी किया. इससे पहले उन्हें एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया था. हालांकि, वह उनके सामने पेश नहीं हुई और उन्होंने और समय मांगा है.
 

01:39 PM IST

उदयपुर कन्हैया हत्याकांड में गिरफ्तार चारों आरोपियों की आज NIA कोर्ट में हुई पेशी

11:40 AM IST

मुंबई में देर रात बारिश के चलते चार घर ढह गए

महाराष्ट्र: मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में कल देर रात लगातार बारिश के चलते चार घर ढह गए. हालांकि, किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं थी.
 

10:28 AM IST

IFSO यूनिट से बाहर आए ऑल्ट न्यूज के मोहम्मद जुबैर, पटियाला हाउस कोर्ट में जल्द होंगे पेश

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को द्वारका में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFSO यूनिट से बाहर लाया गया. जल्द उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा उन्हें 27 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

09:36 AM IST

केबिन में धुएं के कारण दिल्ली लौटी जबलपुर जाने वाली फ्लाइट, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतारा आया; यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया: स्पाइसजेट के प्रवक्ता

08:52 AM IST

भारत में 24 घंटों में कोरोना के 17,092 नए मामले दर्ज, 29 लोगों ने गंवाई जान

भारत ने पिछले 24 घंटों में 17,092 नए मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 0.1% अधिक है. यह कुल केसलोएड को 4,34,86,326 तक लाता है. देश में पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,168 हो गई है.

07:51 AM IST

दक्षिणी ईरान में भूकंप से तीन की मौत, रेक्टर स्केल पर 6 मापी गई तीव्रता

07:41 AM IST

सीएम चेहरे के लिए कोई उम्मीदवार नहीं, सामूहिक नेतृत्व के साथ कर्नाटक चुनाव में उतरेगी कांग्रेस

07:29 AM IST

हैदराबाद में बीजेपी का मेगा शो, आज से शुरू होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक