scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 03 जुलाई 2022

10:22 PM IST

अनंतनाग में आतंकियों का हमला, पुलिसकर्मी को मारी गोली

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के बीच दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले के बिजभेरा इलाके में आज आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दक्षिण कश्मीर जिले के श्रीगुफवाड़ा में शाम करीब साढ़े सात बजे आतंकवादियों ने कांस्टेबल फिरदौस अहमद पर हमला किया.

10:15 PM IST

दिल्ली-मुंबई में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, राजधानी में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,268 हुई

दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते ग्राफ ने दोबारा से चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली में रविवार को कोरोनावायरस के 648 नए मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुतबिक राष्ट्रीय राजधानी में एक्टिव  मामलों की संख्या बढ़कर 3,268 हो गई है. वहीं, महाराष्ट्र ने रविवार को 2,962 कोविड​​​​-19 के मामले दर्ज किए हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 6 कोरोना संक्रमित मरीजों ने अपनी जान गंवाई है. 

09:23 PM IST

इटली में ग्लेशियर का हिस्सा टूटने से हादसा, 5 की मौत

इटली में ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूट गया. टूटा हुआ ग्लेशियर का हिस्सा पूर्वी डोलोमाइट्स में मर्मोलडा पर्वत पर पैदल यात्रियों से टकरा गया.  इस हादसे में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं. 

05:35 PM IST

एजबेस्टन टेस्ट:बारिश की वजह से रुका मैच, इंग्लैंड ने बनाए 200 रन

बर्मिंघम टेस्ट एक बार फिर बारिश की वजह से रुक गया. इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं. 

11:47 AM IST

महाराष्ट्रः विधानसभा स्पीकर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को मिली जीत

11:20 AM IST

महाराष्ट्र: विधानसभा अध्यक्ष के लिए मतदान शुरू

10:35 AM IST

महाराष्ट्र : सीएम एकनाथ शिंदे और उनके गुट के अन्य विधायक पहुंचे विधानसभा

10:18 AM IST

मुंबई में विधानसभा पहुंचे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य बीजेपी विधायक

10:08 AM IST

महाराष्ट्र में बसों से विधानसभा तक जाएंगे बागी विधायक, कड़ी सुरक्षा का इंतजाम

09:19 AM IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,103 केस दर्ज, 31 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में 16,103 नए मामले दर्ज किए गए, जो कल की तुलना में 5.8 प्रतिशत कम हैं. इसके बाद कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4,35,02,429 हो गई है. वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में 31 मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,199 हो गई है.
 

08:26 AM IST

सीएम योगी ने हैदराबाद के चारमीनार में स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की आरती

08:02 AM IST

आज हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

07:10 AM IST

पंजाब: सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत, शादी के दौरान हुआ हादसा

06:52 AM IST

महाराष्ट्र: सत्ता पलट के बाद आज विधानसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव