scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 04 दिसंबर 2022

10:57 PM IST

दिल्ली MCD चुनाव: वोटिंग का फाइनल डेटा आया, 250 वार्डों में 50.47 फीसदी हुआ मतदान

09:07 PM IST

केंद्र सरकार ने कल शाम 5 बजे G-20 को लेकर राष्ट्रपति भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई

08:44 PM IST

केरल: विधानसभा सत्र में राज्यपाल को चांसलर पद से हटाने का बिल लाएगी सरकार

08:16 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ पहुंची

07:17 PM IST

India vs Bangladesh (1st ODI): पहले वनडे में बांग्लादेश से 1 विकेट से हारी टीम इंडिया

06:40 PM IST

अहमदाबाद: मां हीराबेन से मुलाकात के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी

05:28 PM IST

यूपी: विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू, पेश होगा पूरक बजट

04:29 PM IST

दिल्ली MCD चुनाव: शाम चार बजे तक 42 फीसदी वोटिंग

02:42 PM IST

India vs Bangladesh (1st ODI): भारत ने बांग्लादेश के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने 73 रन बनाए

02:37 PM IST

Delhi MCD Election: दोपहर 2 बजे तक हुआ 29.87% मतदान

12:55 PM IST

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने रहेंगे विपक्ष के नेता

12:30 PM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव: 12 बजे तक 18% वोटिंग हुई

11:57 AM IST

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप, कही रीइलेक्शन की बात

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप. तिवारी ने कहा कि कई लोगों के वोटिंग लिस्ट में नाम कटने की बात सामने आ रही है. इलेक्शन दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है इस तरीके से अगर नाम कटेंगे तो हम निश्चित तौर से रीइलेक्शन पर जाएंगे. 

11:22 AM IST

एमसीडी चुनाव: दिल्ली के 250 वार्डों में सुबह 10.30 बजे मतदान प्रतिशत करीब 9 फीसदी रहा

11:14 AM IST

ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

10:38 AM IST

बाराबंकी: तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, 4 घायल

10:15 AM IST

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा

3 दिन के सत्र के पहले आज सर्वदलीय बैठक. सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए ‘कार्यमंत्रणा समिति’ की बैठक विधान भवन में 11 बजे होगी.

08:40 AM IST

दिल्ली: सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने 'नौसेना दिवस' के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

सीडीएस जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने 'नौसेना दिवस' के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

08:10 AM IST

MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू

07:51 AM IST

Delhi MCD Elections: एमसीडी चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल शुरू

07:41 AM IST

Delhi MCD Elections: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सुबह 10.30 बजे मतदान करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिल रोड पोलिंग स्टेशन (सिविल लाइंस) में सुबह 10.30 बजे मतदान करेंगे

07:21 AM IST

MCD मतदान के दिन दिल्ली में छाया घना कोहरा

07:06 AM IST

अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट

06:40 AM IST

अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची