scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 04 जनवरी 2023

11:45 PM IST

गुवाहाटी: गृह मंत्री अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

मौसम खराब होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग हुई. अमित शाह प्लेन से अगरतला जा रहे थे.

10:03 PM IST

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में 14 जनवरी तक स्कूलों में 8वीं क्लास तक की छुट्टी

09:54 PM IST

दिसंबर में दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री हुई, 7046 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ

09:31 PM IST

सायरस मिस्त्री हादसा: पालघर पुलिस ने 152 पेज की चार्जशीट दाखिल की

चार्जशीट में नेगलिजेंस और ओवरस्पीडिंग की वजह से हादसा होना बताया गया है.

07:56 PM IST

गोवा के मोपा में बने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखने को कैबिनेट की मंजूरी

06:10 PM IST

सीबीआई ने 2435 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में चार्जशीट दायर की

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड के खिलाफ चार्जशीट. 

04:58 PM IST

जम्मू-कश्मीर में CRPF की 18 और कंपनियां तैनात होंगी

हाल के दिनों में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर लिया गया फैसला, भेजे जाएंगे करीब 1800 जवान. पुंछ और राजौरी जिलों में होगी तैनाती.

04:30 PM IST

जस्टिस (रिटायर्ड) राजीव श्रीवास्तव होंगे डीईआरसी के नए चेयरमैन

दिल्ली सरकार ने डीईआरसी के अगले चेयरमैन के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दी.

04:15 PM IST

यूपी में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को स्थानीय निकाय चुनाव में तीन महीने तक देरी करने की अनुमति दी क्योंकि पिछड़ा वर्ग आयोग को रिपोर्ट दाखिल करना है.

04:04 PM IST

मोदी कैबिनेट ने नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को दी मंजूरी

मिशन के लिए 19,744 करोड़ रुपए की मंजूरी, 2030 तक 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन बनाने का लक्ष्य

03:56 PM IST

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.82 पर बंद हुआ रुपया

03:00 PM IST

आम आदमी पार्टी ने बदला गुजरात अध्यक्ष, इसुदान गढ़वी को मिली जिम्मेदारी

AAP ने गोपाल इटालिया की जगह इसुदान गढ़वी को गुजरात का अध्यक्ष बनाया है. गढ़वी को पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और महाराष्ट्र के सह-प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है.

02:17 PM IST

सोनिया गांधी रूटीन चेक-अप के लिए दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी खबर, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती.

01:58 PM IST

नई दिल्ली: विजय चौक पर हेड कांस्टेबल ने खुद को आग लगाई

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल कुलदीप ने खुद को आग लगाई, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया. हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके गले और सीने पर जलने के निशान. घटना की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

01:45 PM IST

पटना में BSSC के परीक्षार्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया छात्रों पर लाठीचार्ज

BSSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं बीएसएससी उम्मीदवार, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया. सभी पालियों की परीक्षा रद्द करने की मांग.

01:08 PM IST

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर अब फरवरी में होगी सुनवाई

12:36 PM IST

छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे 4 सरकारी मेडिकल कॉलेज, प्रस्ताव हुआ पास

12:12 PM IST

मथुरा: वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बाबा नीम करौरी आश्रम में किए दर्शन, करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे विराट और अनुष्का. समाधि स्थल पर लगाया ध्यान, मीडिया से बनाई दूरी. 

12:09 PM IST

गाजियाबाद में 8वीं तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक किए गए बंद

शीतलहर और कोहरे के चलते लिया गया निर्णय, गाजियाबाद डीएम ने दिए आदेश.

11:45 AM IST

हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जा मामले में कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उत्तराखंड में हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जा हटाने को बुलडोजर कार्रवाई रोकने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल गुरुवार को सुनवाई के लिए तैयार. रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर दशकों से कब्जा किए जाने का रेलवे का दावा. अब अपनी जमीन छुड़ाने को कोर्ट में आया रेलवे. उत्तराखंड हाईकोर्ट रेलवे को अपनी जमीन वापस लेने के लिए समुचित उपाय करने को हरी झंडी दे चुका है. अब सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका के साथ कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की अगुआई में वहां के निवासी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं.

11:26 AM IST

ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट कर रहा है BCCI

11:09 AM IST

हल्द्वानी में 4000 अनाधिकृत मकान तोड़े जाने के मामले में एडवोकेट प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका

10:43 AM IST

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 175 नए मामले दर्ज किए गए

10:09 AM IST

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे समाधान यात्रा की शुरुआत, आज वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे

यात्रा 4 जनवरी से 7 फरवरी तक निर्धारित है. मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए आज वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे और आधिकारिक तौर पर यात्रा 5 जनवरी को शुरू होगी. 

09:04 AM IST

ठंड के कारण ग्वालियर और सतना में 7 जनवरी तक प्राथमिक स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी

08:39 AM IST

चमोली जोशीमठ में बढ़ा भूस्खलन, लोगों को किया किया गया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

जोशीमठ में बढ़ते भूस्खलन को देखते हुए, कल रात 21 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया. 

08:12 AM IST

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गृह मंत्रालय ने दी Z+ कैटेगरी की सुरक्षा

खुफिया विभाग के खतरे के आंकलन की रिपोर्ट के बाद MHA ने दी है सुरक्षा. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल बनने से पहले सीवी आनंद बोस पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जांच कमेटी में थे सदस्य.

06:56 AM IST

16-17 जनवरी 2023 को दिल्ली में होगी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

06:22 AM IST

अपोलो 7 अंतरिक्ष यात्री कनिंघम का 90 वर्ष की आयु में निधन: नासा