scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 05 दिसंबर 2022

11:04 PM IST

ईडी ने जब्त की सहकारी बैंक के कमीशन एजेंट की 31 करोड़ की संपत्ति

09:33 PM IST

दिल्ली में 9 दिसंबर तक बीएस-III पेट्रोल व बीएस-IV डीजल वाले वाहन बैन

08:51 PM IST

मदन मोहन झा ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

07:45 PM IST

EXIT POLL: गुजरात में फिर हो सकती है बीजेपी की वापसी

India Today Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव  चुनाव में बीजेपी को 131-151 सीटें, कांग्रेस को 16-30 सीटें, आम आदमी पार्टी को 9-21 सीटें जबकि अन्य दलों को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है

06:39 PM IST

EXIT POLL: हिमाचल चुनाव में BJP-कांग्रेस में कड़ी टक्कर के संकेत

India Today Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 24-34 सीटें, कांग्रेस को 30-40 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 सीटें जबकि अन्य दलों को 04-08 सीटें मिलने का अनुमान है

06:00 PM IST

EXIT POLL: दिल्ली MCD चुनाव में AAP की जीत के संकेत

India Today Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें, बीजेपी को 69-91 सीटें, काँग्रेस को 3-7 जबकि अन्य दलों को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है

05:51 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव: 5 बजे तक 58.70 फीसदी वोटिंग

05:39 PM IST

जम्मू कश्मीर: राजौरी में बस पलटने से 17 घायल

05:19 PM IST

यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए 4 सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित

05:11 PM IST

गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म

गुजरात में दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर हुई वोटिंग

05:08 PM IST

गुवाहाटी: नेपालीबस्ती इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

04:27 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में 3 बजे तक 50.51% मतदान

04:04 PM IST

डीएचएफएल केस: कपिल और धीरज वधावन की जमानत पर रोक लगाने के लिए CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया

03:44 PM IST

33.9 अंकों की गिरावट के साथ 62834.60 पर बंद हुआ सेंसेक्स

03:38 PM IST

गुजरात चुनाव: दूसरे चरण में 3 बजे तक करीब 50.51 फीसदी वोटिंग

03:29 PM IST

शाम साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं हिमाचल चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के आंकड़े

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना. आज शाम साढ़े 6 बजे के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जा सकते हैं

03:22 PM IST

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्व और पश्चिमी तटों पर करीब 130 गोले दागे

03:14 PM IST

गुजरात चुनाव: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान ने वडोदरा में डाला वोट

02:03 PM IST

U-19 T20 WC के लिए भारतीय टीम का एलान, शेफाली वर्मा होंगी कप्तान

पहली बार महिलाओं के अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर रही है ICC. अगले साल 14 से 29 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट.

01:54 PM IST

मैनपुरी उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.64 % मतदान

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.64 फीसदी मतदान हुआ.
 

01:45 PM IST

गुजरात चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 34.74 फीसदी मतदान

01:42 PM IST

सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हुआ

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी. बोले- ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद लालू यादव को ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया. डोनर रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव दोनों स्वस्थ हैं.

01:26 PM IST

फारूक अब्दुल्ला फिर से सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष चुने गए

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बीते 18 नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था 

01:19 PM IST

पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लेने दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

01:14 PM IST

गुजरात चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में वोट डाला

01:13 PM IST

पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने वड़ोदरा में वोट डाला

12:26 PM IST

गुजरात चुनाव: PM मोदी की मां हीराबेन ने वोट डाला

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रायसन प्राइमरी स्कूल में वोट डाला.

11:24 AM IST

जी-20 अध्यक्षता पर पीएम मोदी ने बुलाई बैठक, शामिल होंगे उडीसा के सीएम नवीन पटनायक

11:11 AM IST

बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक आज, एमसीडी चुनाव की चर्चा होगी शामिल

10:02 AM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाला

09:10 AM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए रानिप के स्कूल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

08:05 AM IST

Gujarat Elections 2022 के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू

07:31 AM IST

बिहार: कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

06:55 AM IST

ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज

06:28 AM IST

इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हराया, अब क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का करेगा सामना