scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 09 जुलाई 2022

11:10 PM IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे

श्रीलंकाई संसद के स्पीकर ने दी जानकारी, गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देने के लिए तैयार 

10:28 PM IST

दूसरे-T20 में टीम इंडिया ने जीता मैच, इंग्लैंड को हराकर किया सीरीज पर कब्जा

 

09:26 PM IST

श्रीलंका: प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के घर को आग के हवाले किया

न्यूज़ एजेंसी AFP ने स्थानीय पुलिस के हवाले से दी ख़बर, कोलंबो में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को आग के हवाले किया गया.

08:15 PM IST

लखनऊ में 10 अगस्त तक बढ़ाई गई धारा 144, सार्वजनिक स्थानों पर नमाज व पूजा करने पर रहेगी रोक

 

 

07:58 PM IST

अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे में भारतीय वायुसेना ने 109 घायलों को निकाला

07:33 PM IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए कोविड-19 के 544 नए मामले सामने, 2 लोगों की मौत 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2 लोगों की मौत हुई है और 607 मरीज ठीक हुए हैं. एक्टिव केस की संख्या 2,264 है और पॉजिटिविटी रेट 3.37% दर्ज किया गया है.


 

06:58 PM IST

श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा

06:15 PM IST

सिक्किम में पिछले 24 घंटे में आए 59 नए कोविड-19 मामले, 1 की मौत

स्वास्थ्य विभाग बुलेटिन के मुताबिक, सिक्किम में पिछले 24 घंटे में 59 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं एक मरीज की मौत हो गई है. 
 

06:13 PM IST

श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे इस्तीफा देने को तैयार

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे इस्तीफा देने का लिए तैयार हो गए है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मै सर्वदलीय सरकार के लिए तैयार हूँ. 

06:07 PM IST

सुधाकर दलेला होंगे भूटान में भारत के नए राजदूत

1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अफसर हैं सुधाकर दलेला, इस वक्त वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन के तौर पर हैं तैनात.

04:24 PM IST

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, शव लाया जा रहा है लखनऊ

फेफड़े में संक्रमण के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था साधना का इलाज.

04:17 PM IST

चेन्नई में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के आवास पर CBI अधिकारियों ने मारा छापा


 

03:50 PM IST

मेरी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और हम अगला चुनाव भी जीतेंगे: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे

02:23 PM IST

श्रीलंका: PM रानिल विक्रमसिंघे ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, स्पीकर से संसद बुलाने का भी अनुरोध

12:37 PM IST

12 जुलाई को पटना और देवघर जाएंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

11:37 AM IST

अमरनाथ यात्रा हादसा: गुफा के पास फंसे करीब 15 हजार लोगों को पंजतरणी शिफ्ट किया गया

अमरनाथ गुफा के पास कल शाम फटा था बादल. अब तक 16 लोगों की मौत, 40 लापता. 48 लोग घायल हुए. राहत और बचाव कार्य जारी.

09:01 AM IST

भारत में 24 घंटों में कोरोना के 18,840 नए मामले दर्ज, 43 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,840 नए मामले दर्ज किए गए, जो कल की तुलना में 0.1% ज्यादा है. देश में पिछले 24 घंटों में 43 मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गई है.

08:36 AM IST

एलन मस्क नहीं खरीदेंगे ट्विटर, कैंसिल की डील

07:14 AM IST

10 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव से पहले दिल्ली में होगी NDA नेताओं की बैठक