scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 11 जनवरी 2023

10:45 PM IST

विदेश यात्रा से लौटे कुछ लोगों में ओमिक्रॉन BF.7 के लक्षण मिले हैं- मनसुख मांडविया

10:40 PM IST

अगले 3 महीने में 3 बड़े रॉकेट की लॉन्चिंग होगी- इसरो चेयरमैन

09:44 PM IST

बिहार: आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा और 6 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पटना हाईकोर्ट के आदेश पर बालिका विद्यापीठी के पूर्व सचिव की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई.

08:54 PM IST

हरियाणा सरकार ने जबरन या लालच देकर धर्म परिवर्तन कानून को लेकर आदेश जारी किया

06:41 PM IST

रुपे डेबिट कार्ड, यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए 2600 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने रुपे डेबिट कार्ड, कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए 2,600 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

05:15 PM IST

सहकारिता से जुड़े किसानों की आय में की जाएगी बढ़ोतरी

सहकारिता के क्षेत्र में कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसले. तीन सहकारी समीतियों के गठन को भी मंजूरी, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का प्लान.
 

04:56 PM IST

अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं, तकनीकी खराबी की वजह से फैसला

04:46 PM IST

झारखंड के चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 5 जवान घायल

02:43 PM IST

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम मोदी- दुनिया का भारत में भरोसा बढ़ा

प्रधानमंत्री ने कहा - निवेश के लिए भारत में अनुकूल वातावरण, देश की तरक्की के लिए राजनीतिक स्थिरता ज़रूरी
 

02:40 PM IST

WHO ने युगांडा में इबोला महामारी के अंत का एलान किया

02:35 PM IST

दिल्ली में 30 जनवरी को हो सकता है मेयर चुनाव

MCD ने LG को भेजी रिपोर्ट, आज शाम तक फैसला संभव, AAP से माफी की मांग पर अड़ी BJP ने किया प्रदर्शन. 

12:15 PM IST

बिहार में जातिगत जनगणना के खिलाफ दाखिल याचिका पर 20 जनवरी को सुनवाई

बिहार में जातिगत जनगणना के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार. शुक्रवार 20 जनवरी को होगी सुनवाई. 

10:14 AM IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गश्त के दौरान खाई में गिरने से सेना के तीन जवान शहीद

10:12 AM IST

रायबरेली में कोहरे की वजह से सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

09:09 AM IST

13 जनवरी को दुनिया के सबसे लम्बे रिवर क्रूज़ को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

09:01 AM IST

यूपी: इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से टकराईं कई गाड़ियां और बस

रोडवेज बस में लगभग 50 यात्री सवार थे. बस इटावा से मथुरा जा रही थी, गाडियां टकराने से कई यात्री हुए घायल.

08:23 AM IST

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में देरी से चल रही हैं 26 ट्रेनें

08:13 AM IST

जोशीमठ में मौसम खराब हुआ, आसमान में घने बादल छाए

07:27 AM IST

RRR फिल्म के गाने, 'नाटू नाटू' को मिला Golden Globe अवॉर्ड

06:25 AM IST

उत्तर प्रदेश: नोएडा में आज से शुरू हो रहा है ऑटो एक्सपो 2023