आज आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान को निर्धारित 20 ओवर में 160 रन पर रोकने में कामयाब रही. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज लय में दिखे और 11 गेंद शेष रहते ही मैच को 8 विकेट से जीत लिया. दिल्ली की तरफ से मिशेल मार्श और डेविड वार्नर ने ताबतोड़ बल्लेबाजी की. वार्नर ने नाबाद 52 रन बनाए वहीं मिशेल 89 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रविचंद्रन अश्विन ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए.
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 970 मामले सामने आए हैं. वहीं कोरोना वायरस की वजह से एक शख्स की जान भी चली गई है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुकुल गोयल को डीजीपी पद से हटा दिया है. तबादला करके उन्हें डीजी सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें, मुकुल गोयल अब डीजी सिविल सिक्योरिटी का कामकाज देखेंगे.
डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज IPL 2022 का 58वां मैच दिल्ली कैप्टिल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
वैवाहिक दुष्कर्म कानून पर दिल्ली हाईकोर्ट के दोनों जजों की राय अलग होने के बाद अब मामला तीन जजों की पीठ में जाएगा. जस्टिस राजीव शकधर और जस्टिस हरिशंकर के विचारों में कानून के प्रावधानों को हटाने को लेकर मतभेद है.
सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा पूरी होने तक राजद्रोह कानून पर रोक लगाई है. कोर्ट ने कहा है कि समीक्षा करने की प्रक्रिया जब तक पूरी नहीं हो जाती, इस कानून के तहत कोई भी मामला दर्ज नहीं होगा.
मंगलवार को हुई बैठक में यूजीसी ने नई रिसर्च इंटर्नशिप गाइडलाइन को मंजूरी दे दी. नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप को जरुरी कर दिया गया है. साथ ही, चार वर्षों के अंडर ग्रैजुएट कार्यक्रमों के लिए इंटर्नशिप गाइडलाइंस जारी की गई हैं.
लखनऊ में पहली बार अंगदान के लिए दो अस्पतालों के मध्य ग्रीन कॉरिडोर बनेगा औरर अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल से पीजीआई तक किडनी ले जाई जायेगी.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2897 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं मौतों का आंकड़ा 54 पहुंच गया.
पटना की बेली रोड पर स्थित विश्वेश्वरैया भवन में कई सरकारी विभागों के ऑफिस है. आज सुबह इस भवन के तीसरे माले पर आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में असानी ने मचाई हल-चल, तेज हवाओं के कारण अशांत हुआ समुद्र. आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की पश्चिम मध्य खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है.