यूक्रेन में जारी जंग के लिए अपनी शांति योजना के बारे में ट्वीट करने से पहले एलन मस्क ने पुतिन से बात की.
विदेश से फंड लेने का मामला. इमरान खान और उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ संघीय जांच एजेंसी ने दर्ज किया मुकदमा.
केंद्र सरकार ने कर्नाटक, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई तीन सिफारिशों को मंज़ूरी दे दी है.
लेकिन फिलहाल उस सिफारिश को रोक लिया है जिसमें उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस मुरलीधर को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ट्रांसफर करने की सिफारिश की गई थी.
केंद्र ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल को राजस्थान हाईकोर्ट और कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीबी वराले को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ट्रांसफर करने की सिफारिश मान ली है.
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जज एएम माग्रे को वहीं पर चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश को मंजूर करते हुए इस आशय का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
महाकाल लोक से पीएम मोदी का संबोधन- महाकाल के भक्तों को बहुत बहुत बधाई.
भगवान महाकाल के भक्तों को पीएम मोदी की सौगात. मंत्रोच्चार के बीच महाकाल लोक का लोकार्पण
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने दी जानकारी- रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. आशीष शेलार ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है. मैच में शुभमन गिल ने 49 रनों की पारी खेली.
दो तलवार और ढाल होगा शिंदे की पार्टी बाला साहेबची शिवसेना का चुनाव चिन्ह. निर्वाचन आयोग ने लगाई मुहर.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला. साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 27.1 ओवर में बनाए 99 रन
लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत तमाम नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 66 लेन एनफोर्समेंट वाहनों को भी परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल किया गया.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी कुछ देर में सैफई पहुंचने वाले हैं.
उगाही के मामले में डी कंपनी से जुड़े थे ये लोग, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के सवालों का देना होगा जवाब. दोपहर 2 बजे तक की दी गई मोहलत
छत्तीसगढ़ से प. बंगाल तक ED की कार्रवाई. रायपुर में CM बघेल के करीबी अफसरों के घर और दफ्तर पर ईडी के छापे.
चीफ जस्टिस यूयू ललित ने 50वें CJI के लिए डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की
सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में सुबह 10 बजे अंतिम दर्शनों को रखा जाएगा पार्थिव शरीर. राजकीय सम्मान से दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार.