scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 17 जनवरी 2023

11:30 PM IST

भारतीय कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी में 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं- कॉर्न फैरी ग्लोबल का सर्वे

11:26 PM IST

मध्य प्रदेश: युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारी बर्खास्त किए गए

10:00 PM IST

जम्मू में हमले के लिए ISI ने सीमा पार 4 लॉन्चिंग पैड पर आतंकी मौजूद- सूत्र

07:37 PM IST

19 जनवरी को महाराष्ट्र और कर्नाटक का दौरा करेंगे पीएम मोदी

कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र में 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री.

07:22 PM IST

इस साल 16 जून को रिलीज होगी मूवी 'आदिपुरुष'

06:48 PM IST

राजस्थान में रात 12 बजे के बाद कोई भी बार या होटल में बार नहीं चलेगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए निर्देश. कहा- हम समझते हैं कि लोग अपने परिवार के साथ आराम से घर में रहें. 8 फरवरी को मुख्यमंत्री राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करेंगे, यूथ और महिलाओं पर रहेगा फोकस. 

06:25 PM IST

CTET का पेपर लीक कर बेचने वाले दो गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से पेपर लीक करने वाले सोमबीर और महक सिंह को किया गिरफ्तार

05:58 PM IST

दिल्ली: कंझावला केस में आरोपियों पर हत्या की धारा लगाई गई

दिल्ली पुलिस ने पहले आईपीसी की धारा 304 के तहत दर्ज किया था मुकदमा, अब धारा 302 जोड़ी गई

05:23 PM IST

अब 58 प्रवक्ता रखेंगे टीवी चैनल्स पर समाजवादी पार्टी का पक्ष, प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी

03:56 PM IST

जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल और बढ़ा, जून 2024 तक रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने का एलान. 

03:18 PM IST

दिल्ली: कंझावला केस में आरोपी आशुतोष भारद्वाज को रोहिणी कोर्ट से जमानत मिली

02:23 PM IST

चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

बीसीसीआई ने बयान जारी कर दी जानकारी, पीठ की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, उनकी जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू हो रही है तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज.

01:38 PM IST

राहुल गांधी की J-K में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी बैठक

MHA सूत्रों के हवाले से खबर. राहुल गांधी की इस महीने 19 जनवरी को शुरू होने वाली जम्मू कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल की सिक्योरिटी की समीक्षा की है. राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी घाटी में होने वाली पैदल यात्रा है.

01:35 PM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP को 15 वोट, AAP की 14 वोट मिले

भाजपा का निगम मेयर बनना तय

12:57 PM IST

PFI से लिंक के मामले में NIA ने केरल के कोल्लम से एक शख्स को हिरासत में लिया

12:23 PM IST

UP: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का निधन 

12:10 PM IST

वाराणसी में हॉट एयर बैलून फेस्टिवल का आगाज 

10:49 AM IST

मनी लॉन्ड्रिंग केस: संजय भंडारी को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटेन की गृह मंत्री ने दिया प्रत्यर्पण का आदेश

10:42 AM IST

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के लिए कुछ देर में वोटिंग होगी शुरू 

10:04 AM IST

राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, पंजाब के होशियारपुर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

10:01 AM IST

UP: गांजा तस्करी में पश्चिम चंपारण की महिला समेत तीन को 10-10 साल की कैद 

09:12 AM IST

BJP राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक में आज हिमाचल प्रदेश और गुजरात के नतीजों पर प्रेजेंटेशन देंगे प्रदेश अध्यक्ष

08:31 AM IST

शिवपाल यादव को सपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बना सकते हैं अखिलेश

संगठन विस्तार के पहले अखिलेश यादव और शिवपाल की मुलाकात में संगठन के पदों पर लगी मुहर. जल्द अखिलेश नई राष्ट्रीय और प्रदेश की कार्यकारिणी का ऐलान कर सकते हैं. शिवपाल यादव को राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या राष्ट्रीय महासचिव का पद हो सकता है. अखिलेश यादव सोमवार शाम शिवपाल यादव से मिलने लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे थे.

07:56 AM IST

प्रयागराज: सांसद विनोद सोनकर और उनके भांजे  को गोली से उड़ाने की धमकी

07:41 AM IST

UP: कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार के खिलाफ FIR, जेपी नड्डा का एडिटेड वीडियो ट्वीट करने का आरोप

07:09 AM IST

राजस्थान हाईकोर्ट को 9 नए जज मिले 

राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य खंडपीठ जोधपुर में 9 न्यायाधीशों को चीफ जस्टिस पंकज मित्थल ने शपथ दिलाई. शपथ लेने वालों में अधिवक्ता कोटे से जयपुर के गणेश राम मीणा, अनिल उपमन, जोधपुर से डॉ. नूपुर भाटी भी शामिल हैं. न्यायिक अधिकारी कोटे से राजेंद्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेंद्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीण भटनागर और आशुतोष कुमार ने हाईकोर्ट न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. 

06:52 AM IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बच्चे समेत छह की गोली मारकर हत्या

06:45 AM IST

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत, 19 जनवरी से कुछ राहत की उम्मीद

06:04 AM IST

17 जनवरी से तेलंगाना का दौरा करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव