रंजना प्रकाश देसाई सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज हैं. रंजना देसाई इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं.
पाकिस्तान फिलहाल FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा. FATF टीम के पाकिस्तान दौरे के बाद फैसला होगा. अक्टूबर में अगली बैठक से पहले टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी.
महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 4165 मामले दर्ज किए गए. वहीं, तीन लोगों की कोविड से मौत हो गई.
अग्निपथ के विरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों और रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं. रेलवे देश की संपत्ति है.
हरियाणा सरकार ने नई सेना भर्ती नीति (अग्निपथ) के मद्देनजर संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सभी एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है. आदेश अगले 24 घंटों के लिए तत्काल प्रभाव से यानी 16:30 बजे (कल) तक लागू रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)19 जून को सुबह 10:30 बजे प्रगति मैदान ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट (Transit Corridor Project)की मुख्य टनल और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. इससे पहले 14 जून को राज्य के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
सेना प्रमुख ने बताया कि दिसंबर 2022 में अग्निवीरों की ट्रेनिंग शुरू होगी.

Training of first Agniveers will begin in Dec 2022, active service to commence in middle of 2023: Army chief

Read @ANI Story | https://t.co/sv2md8N1eF#Agniveers #AgnipathRecruitmentScheme #AgnipathScheme #Agnipath pic.twitter.com/TzoaxdfHgd
— ANI Digital (@ani_digital) June 17, 2022

केंद्र सरकार की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. यूपी और बिहार के बाद अब बंगाल में भी इस स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन होने लगा है. हावड़ा ब्रिज पर युवाओं ने जमकर हंगामा किया.
प्रदर्शनकारियों ने बिहार, बेतिया में अग्निपथ योजना के विरोध में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला किया. रेणु देवी के बेटे ने ANI को बताया, "बेतिया में हमारे आवास पर हमला हुआ था. हमें बहुत नुकसान हुआ. वह (रेणु देवी) पटना में हैं.
प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में लक्खीसराय जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लगा दी. पुलिस ने बताया, "4-5 डिब्बों में आग लगी है, उन लोगों ने मुझे भी वीडियो बनने से मना कर दिया और मेरा फोन छीन लिया."
भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,847 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल की तुलना में 5.2% अधिक है. 4,255 केस के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है. देश में पिछले 24 घंटे में 14 मौतें हुई हैं.
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुबह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली.
अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने समस्तीपुर में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में तोड़-फोड़ शुरू कर दी है. लखीसराय स्टेशन पर भी भारी बवाल शुरू हो गया है. कई जगहों पर ट्रेनों को आग लगाई जा रही है तो कहीं पथराव किया जा रहा है.
जुमे की नमाज को लेकर प्रयागराज में अलर्ट जारी किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है. पूरे इलाके को 50 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है. 300 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और 4 ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. एसएसपी और डीएम ने भी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को संबोधित करेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात सर गंगा राम अस्पताल में अपनी मां और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की.