09:51 PM IST
रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, माइकल ब्रैसवेल ने खेली शतकीय पारी
09:27 PM IST
भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच: माइकल ब्रैसवेल ने 57 गेंदों में शतक पूरा किया
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी सैंटनर ने अर्धशतक लगाया.
08:55 PM IST
मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बांदा जेल में सुपीरियर क्लास देने का आदेश रद्द
विशेष अदालत गाजीपुर ने दिया था सुपीरियर क्लास देने का आदेश. हाईकोर्ट ने कहा- कोर्ट को केवल संस्तुति का अधिकार, उसे मानना या अस्वीकार करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में.
08:19 PM IST
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर आतंकी हमला, 4 जवान मारे गए
06:40 PM IST
पुतिन बोले- इसमें कोई शक नहीं कि यूक्रेन में रूस की जीत होगी
05:22 PM IST
हैदराबाद वनडे: भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने रखा 350 रन का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 349 रन.
05:14 PM IST
हैदराबाद वनडे : शुभमन गिल ने लगाया दोहरा शतक
शुभमन गिल ने 145 गेंदों में बनाए 200 रन, लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा किया दोहरा शतक. डबल सेंचुरी लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने शुभमन.
04:23 PM IST
दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन की घटना, 26 साल के एक लड़के ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली
03:21 PM IST
तमिलनाडु की इरोड विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव
03:04 PM IST
त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को आएंगे तीनों राज्यों के नतीजे
चुनाव आयोग ने तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया, मार्च 2023 में खत्म हो रहा हैं इनके विधानसभा का कार्यकाल. त्रिपुरा में 16 फरवरी को होगी वोटिंग, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 2 मार्च को आएंगे तीनों राज्यों में होगी मतगणना
02:40 PM IST
त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
02:22 PM IST
कीव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, यूक्रेन के गृह मंत्री सहित 16 लोगों की मौत
कीव इलाके में एक नर्सरी के पास हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल. 10 बच्चों समेत 22 जख्मी लोग अस्पताल में भर्ती
01:06 PM IST
INDvNZ: भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ का पहला वनडे मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में हराया है.
12:08 PM IST
राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, दूसरे राउंड में सीधे सेटों में हारे पिछले चैंपियन
12:02 PM IST
अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान से छिन सकता है गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा
12:00 PM IST
छत्तीसगढ़ के जशपुर में तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी, कई यात्री घायल
09:16 AM IST
सीएम योगी आज यूपी के बस्ती जिले का करेंगे दौरा, कई आयोजनों में होंगे शामिल
08:23 AM IST
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज हैदराबाद में खेला जाएगा पहला वनडे
08:10 AM IST
दिल्ली में कोहरे और कम विजबिलिटी की वजह से कई फ्लाइट्स हुईं लेट
08:07 AM IST
आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह को नोटिस
नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी
06:39 AM IST
तेलंगाना में आज KCR की मेगा रैली, सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
06:36 AM IST
दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन
06:35 AM IST
आज वर्चुअली 'संसद खेल महाकुंभ' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी