scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 19 जनवरी 2023

10:42 PM IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा और एना डेनिलिना की जोड़ी दूसरे राउंड में पहुंची

10:11 PM IST

हॉकी विश्व कप 2023: भारत ने वेल्स को दी मात, फिर भी क्वार्टर फाइनल में सीधे नहीं कर पाई क्वालीफाई

अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया. हालांकि, इस जीत के बाद भी सीधे क्वार्टर फाइनल में भारत जगह बनाने से चूक गया है. भारत को अब अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए 22 जनवरी को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड को हराना होगा.

10:01 PM IST

खेल मंत्री से मिलने पहुंचे पहलवान

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सरकारी आवास पर पहुंचे शिकायतकर्ता रेसलर्स. 

08:51 PM IST

उत्तर भारत में अगले एक हफ्ते तक शीतलहर की कोई उम्मीद नहीं: मौसम विभाग

08:38 PM IST

यूक्रेन को 600 ब्रिमस्टोन मिसाइलें भेजेगा ब्रिटेन, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

08:22 PM IST

आज रात दिल्ली में सभी पहलवानों से मिलेंगे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज रात दिल्ली में सभी पहलवानों से अपने दिल्ली में सरकारी आवास पर मुलाक़ात करेंगे और उनकी शिकायतों को सुनेंगे. 

07:48 PM IST

सौरभ किरपाल को दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश दोहराई गई

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सीनियर एडवोकेट सौरभ किरपाल को दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश दोहराई, केंद्र को भेजी सिफारिश में कुछ और नाम दोहराए गए. 

06:49 PM IST

मुंबई: राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने घर जाने की इजाजत दी

पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री ने पूछताछ में सहयोग किया और जांच के लिए अपना मोबाइल फोन भी पुलिस को हैंडओवर कर दिया है. ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करने का कोई ठोस कारण नहीं बनता. 

06:34 PM IST

एयर इंडिया ने शंकर मिश्रा पर चार महीने की पाबंदी लगाई

प्लेन में सहयात्री पर पेशाब करने का मामला

06:31 PM IST

जम्मू पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, फारूख अब्दुल्ला और रजनी पाटील मौजूद

06:28 PM IST

महाराष्ट्र को 38800 करोड़ की योजनाओं की सौगात, पीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया

06:04 PM IST

244 महिला अफसरों को प्रमोट करने की तैयारी, मिलेगी कर्नल की रैंक: भारतीय सेना

04:59 PM IST

सारे पहलवान हमारे साथ, सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस कार्रवाई का सहारा लेंगे: बजरंग पूनिया

04:57 PM IST

खेल मंत्रालय से मीटिंग के बाद बोले बजरंग पूनिया- हम गलत आरोप नहीं लगा रहे हैं

04:54 PM IST

हमारी लड़ाई सरकार से नहीं, कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे: विनेश फोगाट

04:53 PM IST

हमारे साथ बहुत गलत हुआ है, हमारे पास सबूत भी हैं: विनेश फोगाट

03:57 PM IST

राजस्थान सरकार ने रिश्वत लेने की आरोपी एएसपी दिव्या मित्तल को सस्पेंड किया

दिव्या मित्तल को एसीबी ने दो करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोप में किया है गिरफ्तार, राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से किया निलंबित

02:49 PM IST

हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाले मनप्रीत बादल ने अमित शाह से की मुलाकात

02:08 PM IST

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरे ओलंपियन पहलवान रवि दहिया

01:26 PM IST

मुंबई: अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पिछले साल दर्ज कराया था मामला. राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने शर्लिन का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल किया था. जिसके बाद अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर राखी सावंत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

01:19 PM IST

लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे की जमानत याचिका पर SC ने फैसला सुरक्षित रखा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया.

12:30 PM IST

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को लेकर खेल मंत्री को फोन पर दी सफाई- सूत्र

11:01 AM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 संदिग्ध आतंकियों को किया अरेस्ट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 और संदिग्ध आतंकियों को किया अरेस्ट किया है. इनकी पहचान पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले जगबीर उर्फ जग्गा और गुरुप्रीत के तौर में हुई है. दोनों चचेरे भाई हैं. 

09:17 AM IST

रेसलर बजरंग पुनिया ने की लोगों से अपील, कहा- कुश्ती को बचाने के लिए 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचें

09:15 AM IST

आज शाम 6 बजे जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

07:41 AM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव और श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए दोनों देशों की यात्रा पर हैं. 

06:27 AM IST

अगले महीने इस्तीफा देंगी न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न, किया ऐलान

06:02 AM IST

आज बेंगलुरु और मुंबई के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी