पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में देश विरोधी ताकतों पर हमले की धमकी दी थी.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा बुलेटिन के मुताबिक सोमवार 4 बजे दिल्ली का AQI यानि वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 था.
पंजाब के कंसल गाँव के पास मिला बम, यहां से हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री का हैलीपेड 1 किलोमीटर दूर जबकि हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास मात्र 2 किलोमीटर दूर है.
छत्तीसगढ़: नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार के सिर पर लगी गंभीर चोट, जिला अस्पताल में उपचार जारी. बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा पुलिस प्रशासन. हजारों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोग मौजूद.
मौसम विभाग के मुताबिक - अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा और ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है.
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी (डीपीएस सोसाइटी) की तरफ से दर्ज ट्रेसपास के एक मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी.
लोक गायिका मैथिली ठाकुर को सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार के लिए स्टेट आइकॉन नियुक्त किया
यूपी के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराने और 2003 में एक जेलर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में हुई सात साल की जेल की सजा वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक. निचली अदालत ने मुख्तार अंसारी को इस मामले में कर दिया था बरी, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को कर दिया था रद्द
सड़क हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत क्रिकेटर ऋषभ पंत की सेहत पर आया अपडेट. बीते शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की लौटते समय नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई थी ऋषभ पंत की कार.
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की. सुप्रीम कोर्ट मामले में बुधवार को सुनवाई करेगा. यूपी सरकार ने कहा- सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन कर दिया है, स्थानीय निकाय चुनाव, आयोग की रिपोर्ट आने के बाद कराए जाए. याचिका में यूपी सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने को कहा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्काल नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव कराने को कहा था.
शीर्ष अदालत ने कहा- नोटबंदी की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं, सरकार के आर्थिक फैसले को पलटा नहीं जा सकता.
नए साल के दूसरे दिन सोमवार को भी कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट हुईं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस, गंगा- सतलज एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं.
केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को अचानक देश में नोटबंदी लागू कर दी थी. इसके तहत 1000 और 500 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था. नोटबंदी के फैसले के खिलाफ 58 याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिस पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आना है.
लखनऊ में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ही खुलेंगे. शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की टाइमिंग बदलने का आदेश जारी किया.
राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे सोमवार तड़के जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आठ से 10 लोगों को चोट आई है. हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है.