08:39 PM IST
यूके के पीएम पद की दौड़ में अंतिम 2 उम्मीदवार बचे ऋषि सुनक, लिज़ ट्रस
08:33 PM IST
फैक्ट चेकर मोहम्मद ज़ुबैर तिहाड़ जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट से आज ही मिली थी जमानत
08:12 PM IST
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश के लिए ताजा अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने प्रदेश में 21, 22 और 23 जुलाई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया जबकि 24 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया.
07:57 PM IST
हरियाणा: डीएसपी मर्डर केस में आरोपी डंपर ड्राइवर गिरफ्तार
नूंह के एसपी ने दी जानकारी. अवैध खनन माफिया पर रेड मारने गए डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी.
07:38 PM IST
शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने फिर भेजा समन
मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने भेजा समन, 27 जुलाई को पेश होने को कहा.
04:36 PM IST
मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर
अमृतसर के अटारी में एक हवेली में छिपे गैंगस्टर्स और पंजाब पुलिस के बीच चली 4-5 घंटे चली मुठभेड़. तीन पुलिसकर्मी भी घायल.
04:10 PM IST
मिड-एयर टूटी गो फर्स्ट दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड, जयपुर के लिए किया गया डायवर्ट
02:53 PM IST
दिल्ली-NCR में जमकर हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
02:50 PM IST
सुप्रीम कोर्ट का मोहम्मद जुबैर को रिहा करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी की शक्ति का प्रयोग संयम से किया जाना चाहिए. कोर्ट ने सभी मामलों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया
02:05 PM IST
शिवसेना मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी
01:04 PM IST
श्रीलंका की संसद ने रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुना
पांच बार श्रीलंका के पीएम रह चुके हैं विक्रमसिंघे. राष्ट्रपति चुनाव में 219 में से 134 वोट मिले.
12:57 PM IST
आज जेपी नड्डा से हो सकती है जितिन प्रसाद की मुलाकात- सूत्र
11:52 AM IST
सर्विस चार्ज से जुड़ी सीसीपीए की गाइडलाइंस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक
अदालत ने कहा- अगर रेस्टोरेंट के अंदर जाकर खाते हैं तो सर्विस चार्ज लगाया जा सकता है, हालांकि टेकअवे और डिलिवरी पर रेस्टोरेंट सर्विस चार्ज नहीं लगा सकते.
11:49 AM IST
लोकसभा और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित
महंगाई, बेरोजगारी को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा
10:57 AM IST
महंगाई के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी भी शामिल
10:25 AM IST
उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 9 दबे
5 लोगों को निकाला गया. 4 लोग अभी भी मलबे में दबे. बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास हादसा हुआ.
09:44 AM IST
भारत ने पिछले 24 घंटों में दर्ज किए कोरोना के 20,557 नए मामले, हुईं 2,603 मौतें
09:42 AM IST
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, चलती कार पर पलटा डंपर, 2 बच्चे समेत 5 की मौत
07:50 AM IST
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद
उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट. नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक से 12वीं तक स्कूल बंद.
06:46 AM IST
शिवसेना के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
06:35 AM IST
पाकिस्तान के पंजाब में 21 साल की अमेरिकी युवती से गैंगरेप
06:31 AM IST
यूपी के रायबरेली में कार पर पलटा ट्रक, 5 लोगों की मौत