IPL 2022 का आज 68वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 2 गेंद रहते ही 5 विकेट से मैच जीत किया. जीत के लिए जरूरी 151 रन राजस्थान ने 19.4 ओवर में ही बना लिए. इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है.
दिल्ली में जहां दिनभर तपती गर्मी रही वहीं शाम को मौसम ने करवट लिया. मौसम ने ऐसा करवट लिया कि दिल्ली एनसीआर, नोएडा और गुरुग्राम में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई. दिल्ली का अचानक मौसम खराब होने के चलते शुक्रवार की शाम को 12 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया.
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 530 नए मामले सामने आए, एक भी मौत नहीं. पॉजिटिविटी रेट 2.17
Delhi logs 530 fresh COVID-19 cases, zero daily deaths; positivity rate stands at 2.17 per cent: Health bulletin
— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2022
TATA IPL 2022 : मुंबई के Brabourne Stadium में संजू सैमसन की अगुवाई में Rajasthan Royals और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में Chennai Super Kings के बीच खेला जा रहा है मुकाबला.
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी.
पूरा मामला जिला जज को ट्रांसफर किया गया. सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के वरिष्ठ और अनुभवी न्यायिक अधिकारी मामले की सुनवाई करेंगे. 8 हफ्ते तक सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश लागू रहेगा. सुप्रीम कोर्ट में गरमी की छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट: रिपोर्ट कोर्ट में जमा करनी थी. कोर्ट को इसे खोलना चाहिए था. हमें जमीन पर संतुलन और शांति की भावना बनाए रखने की जरूरत है. एक तरह से हीलिंग टच की जरूरत है. हम देश में संतुलन की भावना को बनाए रखने के लिए एक संयुक्त मिशन पर हैं.
जस्टिस चंद्रचूड़: हमारा अंतरिम आदेश जारी रह सकता है. इससे सब ओर शांति बनी रहेगी. पहले ट्रायल कोर्ट को मुस्लिम पक्ष की अपील, दलील और 1991 के उपासना स्थल कानून के उल्लंघन की अर्जी पर सुनवाई करने दें.
हिंदू पक्षकार की ओर से सीनियर एडवोकेट सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि न्यायाधीश के विवेक पर किसी तरह का दबाव या अंकुश नहीं चाहते. सुनवाई के दौरान पहले क्या होना चाहिए ये जिला जज के विवेक पर छोड़ देना चाहिए.
वहीं, मुस्लिम पक्षकार की ओर से सीनियर एडवोकेट हुजैफा अहमदी ने कहा कि वाराणसी कोर्ट के ऑर्डर के आधार पर 5 और मस्जिदों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर आज इसे अनुमति दी जाती है तो कल कोई इसी तरह से किसी और मस्जिद के नीचे मंदिर होने का नैरेटिव सेट कर देगा. इससे देश भर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा. लेकिन अदालती आदेश के बाद पिछले 500 साल से चली आ रही यथास्थिति को बदल दिया गया है.
जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुआई वाली तीन जजों की पीठ ने पहले सभी पक्षकारों के वकीलों के बारे में जाना. ऑर्डर 7 के नियम 11 के बारे में जस्टिस चंद्रचूड़ ने बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जिला न्यायाधीश को ही सुनना चाहिए.
जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा- जिला जज अनुभवी न्यायिक अधिकारी होते हैं. उनका सुनना सभी पक्षकारों के हित में होगा.
सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि धार्मिक स्थिति और कैरेक्टर को लेकर जो रिपोर्ट आई है जिला अदालत को पहले उस पर विचार करने को कहा जाए. इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि हम उनको निर्देश नहीं दे सकते कि कैसे सुनवाई करनी है. उनको अपने हिसाब से करने दिया जाए.
मुस्लिम पक्ष की याचिका पर हो रही है सुनवाई. तीन जजों की बेंच कर रही है मामले की सुनवाई.
मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने कथित वीजा घोटाला मामले में दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम ज़मानत याचिका दायर की. CBI का कहना है कि इस स्तर पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है, CBI का कहना है कि अगर उन्हें गिरफ़्तार करने की जरूरत पड़ेगी तो वे कम से कम 48 घंटे पहले नोटिस देंगे.
ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई. इससे पहले आज मस्जिद कमेटी ने 'वजुखाना' सील होने के कारण लोगों से मस्जिद में कम संख्या में लोगों से आने की अपील की थी.
ज्ञानवापी केस को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन, अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले को टाल दिया है. अब 6 जुलाई को इस मामले में सुनवाई होगी.
उत्तराखंड सरकार ने चार धर्म यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का समय 1 महीने से घटाकर 1 सप्ताह कर दिया है. यात्रा मार्गों पर 20 स्थानों पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है. राज्य पर्यटन सचिव ने इस बात की जानकारी दी.
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के मद्देनजर शुक्रवार यानी आज जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिम इलाकों में ज्यादा सुरक्षा रहेगी. वहीं, दूसरी तरफ आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर भी सबकी निगाहें रहने वाली हैं.
CJI ने सरेंडर से राहत देने वाली अर्जी सुनने से इनकार किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश अगले 25 वर्षों के लिए संकल्प तय कर रहा है. हमें देश के लोगों के साथ मिलकर हर चुनौतियों को पार करना है और विजय संकल्प के साथ आगे बढ़ना है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में वर्चुअली कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के द्वारा जो जानकारी प्राप्त होती है वो बेहद सटीक जानकारी होती है.
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को 34 साल पुराने मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है. सुप्रीम कोर्ट ने यह सजा 1988 के रोड रेज केस में सुनाई है. माना जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को सिद्धू इस मामले में सरेंडर कर सकते हैं. इसके लिए पटियाला कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,259 नए मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 4.4 प्रतिशत कम हैं. इसके बाद देश में अब तक कोरोना से 4,31,31,822 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 20 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है. सबसे ज्यादा मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में 520 मामलों के साथ दिल्ली, इसके बाद केरल में 501 मामले, महाराष्ट्र में 316 मामले, हरियाणा में 267 मामले और उत्तर प्रदेश में 129 मामले हैं.
सूत्रों के मुताबिक लालू यादव के खिलाफ 'रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन' से जुड़े मामले में एक नया मामला दर्ज किया गया.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राजद प्रमुख लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है. लालू यादव को लेकर दिल्ली और बिहार में 17 जगहों पर छापेमारी चल रही है.
रामपुर के कोतवाली थाने से जुड़े एक मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 27 महीने बाद जेल से रिहा हो गए. आजम सीतापुर जेल में बंद थे. आजम खान के दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब उन्हें लेने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे.
सीबीआई ने आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एक्शन लेते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 15 ठिकानों पर छापेमारी की. लालू के ठिकानों पर छापेमारी के बाद राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मच गई है. वहीं, आरजेडी इसे केंद्र और बीजेपी की साजिश बता रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान में वर्चुअली कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. राजस्थान के साथ-साथ आने वाले कुछ महीनों में बाकी कुछ राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके मद्देनजर इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है.