सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. सैनिटाइजर का उपयोग भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं.
स्कॉटलैंड की संसद ने लिंग परिवर्तन को कानूनी रूप से आसान बनाने के लिए विधेयक पारित किया.
सभी यात्री अपने देश में कोविड-19 टीकाकरण की गाइडलाइन के तहत पूरी तरह से टीका लगाए होने चाहिए. यात्रा के दौरान कोविड-19 के लक्षण वाले किसी भी यात्री को स्टैन्डर्ड प्रोटोकॉल के अनुसार अलग रखा जाएगा.
स्कूलों, कॉलेजों, थिएटरों और अन्य बंद जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य हुआ
1997 बैच के आईएफ़एस अफसर हैं सुहेल एजाज खान. इस समय लेबनान में भारत के राजदूत हैं सुहेल एजाज खान.
गुलाम नबी आजाद ने अपनी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी से पूर्व मंत्री तारा चंद और मनोहर लाल सहित 3 वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से निपटने के लिए मौजूदा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. पीएम ने जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर फोकस के साथ मजबूत निगरानी की जरूरत पर जोर दिया. मास्क पहनने सहित कोविड के नियमों के पालन की सलाह दी. बुजुर्गों के लिए एहतियाती टीकाकरण पर जोर दिया. राज्यों को अस्पताल के बुनियादी ढांचे की संचालनात्मक तैयारी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई.
राहुल गांधी ने समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए पत्र लिखा है.
केजरीवाल बोले- दिल्ली में डरने की कोई बात नहीं है. अगर यह फैलता है तो हम इसके लिए तैयार हैं. सभी मामलों में केंद्र सरकार के आदेश से जीनोम सीक्वेंसिंग की गई है.
23 दिसम्बर को बल्लबगढ़ से धौज के रास्ते सोहना जाने वाले सभी प्रकार का यातायात सुबह 4 बजे से दोपहर तक पूरी तरह बंद रहेगा. 23 दिसम्बर को शाम 4 बजे से बडखल चौक, ओल्ड चौक और नीलम अजरोंदा चौक से एनआईटी की तरफ आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. 23 दिसम्बर को शाम 4 बजे से दिल्ली- मथुरा रोड पर नीलम फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ जाने वाला सर्विस रोड और एनएच-2 पर भारत जोड़ो यात्रा के चलते सभी प्रकार का यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा. 23 दिसंबर को मथुरा-दिल्ली हाईवे से एनआईटी में आने जाने के लिए सोहना रोड फलाईओवर, बाटा चौक फलाईओवर, मेवला महाराजपुर अंडर पास व एनएचपीसी चौक ग्रीनफील्ड अंडर पास का प्रयोग करें.
नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक रेमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी
AIIMS परिसर के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य, 5 से अधिक लोगों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए. कैंटीनों में भीड़भाड़ से बचा जाए.
सर्वोच्च अदालत के आदेश के बावजूद जेल प्रशासन ने चार्ल्स शोभराज को रिहा करने से इंकार कर दिया है. जेल प्रशासन का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अस्पष्ट है और उसमें यह उल्लेख नहीं है कि किस मुकदमे में रिहा करने को कहा गया है.
कप्तान के एल राहुल तीन रन जबकि शुभमन गिल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 100 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और सीईओ अदार पूनावाला को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया.
अदालत की आपत्ति के बाद, जैकलीन फर्नांडीस ने माता-पिता से मिलने के लिए बहरीन जाने की अनुमति के अनुरोध वाली याचिका वापस ली
कोरोना के तेजी से पैर पसारने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है और राज्य सरकारों को इससे निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है. इसी को लेकर योगी सरकार ने आज बैठकर बुलाई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 185 नए मामले सामने आए हैं जबकि सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,402 हो गई है.
सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.