scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 दिसंबर 2022

11:54 PM IST

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस: को-स्टार शीजान मोहम्मद खान गिरफ्तार

10:21 PM IST

कोलकाता कैश कांड: कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह से ED ने पूछताछ की

10:04 PM IST

प्रेमी शीजान से परेशान होकर उठाया कदम- तुनिशा शर्मा की मां

09:13 PM IST

अफगानिस्तान: तालिबान सरकार ने सभी NGO से महिलाओं को हटाने का आदेश दिया

09:08 PM IST

हरियाणा: 26 जनवरी को जींद में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत होगी

07:48 PM IST

दिल्ली: नकली पुलिस वाला बनकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

06:39 PM IST

मुंबई: टीवी सीरियल के सेट पर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने की खुदकुशी

05:53 PM IST

दिल्ली में मोदी नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार- राहुल गांधी

05:30 PM IST

दिल्ली: नफरत को भारत से मिटाने की जरूरत- राहुल गांधी

03:55 PM IST

वीडियोकॉन लोन केस: स्पेशल कोर्ट ने चंदा कोचर और दीपक कोचर को 3 दिन की CBI हिरासत में भेजा

02:55 PM IST

दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश की दूसरी पारी खत्म, भारत को जीत के लिए 145 रनों का टारगेट

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट ढाका में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए. तीसरे दिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा है.

01:56 PM IST

मुंबईः ड्रग्स और कोकीन के साथ तीन नाइजीरियन गिरफ्तार

01:55 PM IST

मुंबई: नाबालिग से गैंगरेप के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं. 

12:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

12:34 PM IST

चुनाव और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक के सीएम दिल्ली आएंगे

12:09 PM IST

चीन,जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR की रिपोर्ट जरूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में कोविड न फैले इसके लिए सतर्कता बरतना हमने शुरू कर दिया है. हम विमानन मंत्रालय से बात करके चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR की रिपोर्ट जरूरी करेंगे. भारत में आने के बाद जिनको बुखार होगा या कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया जाएगा, उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा.

11:26 AM IST

देशभर में कोरोना के 201 नए मामले

11:25 AM IST

राजस्थानः पेपर लीक मामले में उदयपुर पुलिस ने 44 को हिरासत में लिया

06:41 AM IST

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची

06:36 AM IST

कोरोना का नाम लेकर भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही BJP: जयराम रमेश