24 घंटे में कोरोना के संक्रमित लोगों में से एक मौत दर्ज़ की गई. 1694 मरीज ठीक हुए. सक्रिय मामले 5507 हैं.
महाराष्ट्र पुलिस ने महाराष्ट्र के सभी पुलिस थानों, खासकर मुंबई के पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवसैनिक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर सकते हैं. शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है.
1981 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं अय्यर. नीति आयोग के मौजूदा सीईओ अमिताभ कांत की जगह लेंगे. कांत का कार्यकाल 30 जून 2022 को खत्म हो रहा है.
वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई. भारतीय युवा कांग्रेस ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय में तोफोड़ की गई है.
जर्मनी से लौटे शख्स की जांच में सामने आई मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की बात
पंजाब कैडर के आईपीएस अफसर है सामंत कुमार गोयल, केंद्र सरकार ने 30 जून 2023 तक बढ़ाया उनका कार्यकाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सेना भवन में मौजूद ज़िला नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया.
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी के एक होटल में महाराष्ट्र शिवसेना के बागी विधायक हैं. उनका दावा है कि शिवसेना के 38 विधायकों का समर्थन उनके साथ है.
वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया.
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से बात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा.
संसद भवन में पीएम मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम की उपस्थिति में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल किया.
#WATCH दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे। pic.twitter.com/Q4hdrpNzaB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन पहुंचे.
देशभर में कोरोना के मामले में 30.2 फीसदी उछाल देखा गया. पिछले 24 घंटों में 17,336 नए मामले आने के बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़, 33 लाख, 62 हजार 294 हो गई है.