scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 25 जून 2022

09:31 PM IST

असम में बाढ़ से अब तक 121 की मौत, 2894 गांवों में 25.10 लाख लोग प्रभावित

असम के कई जिलों में बाढ़ की वजह से भीषण तबाही मची हुई है. राज्य में बाढ़ से अब तक 121  लोगों की मौत हो गई है.  2894 गांवों में 25.10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित  हुए हैं 

08:45 PM IST

शिंदे गुट ने दो दिन के लिए बढ़ाई होटल की बुकिंग, अब 30 जून तक गुवाहाटी में रहेंगे

07:46 PM IST

प्रयागराज के कई हिस्सों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

07:03 PM IST

सियासी हलचल के बीच वडोदरा में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात

07:00 PM IST

तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लेने के बाद सांताक्रूज थाने से रवाना हुई गुजरात ATS

06:48 PM IST

गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 71 नए केस

06:31 PM IST

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पूर्व IPS आरबी श्रीकुमार को किया गिरफ्तार

06:29 PM IST

IAF ने असम में किया बाढ़ राहत अभियान, अब तक 253 लोगों को बचाया

05:30 PM IST

तीस्ता सीतलवाड़ के घर पहुंची गुजरात ATS की टीम

05:06 PM IST

अहमदाबाद : परिमल गार्डन के पास देव कॉम्प्लेक्स में लगी आग

अहमदाबाद के परिमल गार्डन के पास देव कॉम्प्लेक्स के अंदर आग लग गई. परिसर के अंदर अस्पताल से 10 बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों को बचाया गया. 27 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. आग तीसरी मंजिल पर लगी, जबकि अस्पताल चौथी मंजिल पर था.
 

05:03 PM IST

हम शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा किए गए विश्वासघात को नहीं भूलेंगे - आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कभी भी शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा कए गए विश्वासघास को नहीं भूलेंगे. साथ ही उन्होंने जीत का दावा भी किया. 
 

03:44 PM IST

शिवसेना के 16 बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर का नोटिस, 27 जून तक देना होगा जवाब

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने असम के गुवाहाटी में वर्तमान में रह रहे एकनाथ शिंदे खेमे के 16 बागी शिवसेना विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है. 

03:40 PM IST

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर

02:50 PM IST

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका. 

02:18 PM IST

ठाणे में बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा

महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वो इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं. 

02:15 PM IST

Maharashtra Political Crisis : मुंबई पुलिस ने शहर में लागू की धारा 144

महाराष्ट्र में तनाव की स्थिति देखते हुए मुंबई पुलिस ने मुंबई शहर में धारा 144 लागू कर दी है. 

02:14 PM IST

डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे को दिया बड़ा झटका, खारिज किया अविश्वास प्रस्ताव

01:45 PM IST

महाराष्ट्र में राजनीतिक गहमागहमी के बीच शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी

01:42 PM IST

थोड़ी देर में होगी शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

01:32 PM IST

जेल में बंद कैदियों के साथ मनाया जाएगा 'आजादी का अमृत महोत्सव'

12:31 PM IST

IAF का असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान जारी

12:31 PM IST

बागी नेता एकनाथ शिंदे के पक्ष में उनके घर ठाणे में शक्ति प्रदर्शन जारी

12:23 PM IST

केवड़िया में संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुए अमित शाह

11:52 AM IST

महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे ने जारी किया 38 विधायकों के समर्थन का पत्र

11:50 AM IST

गुजरात के केवडिया पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

10:50 AM IST

अग्निपथ स्कीम को लेकर गुरुग्राम में हटाई गई धारा 144, विरोध के चलते की गई थी लागू

10:16 AM IST

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिलेगा बसपा का समर्थन

09:57 AM IST

आज दिवसीय दौर पर वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी, काशी में तैयार करेंगे PM विजिट का रोड मैप

09:06 AM IST

उत्तर प्रदेश के कई IPS अधिकारियों का तबादला, सीतापुर, मऊ समेत 15 जिलों के बदले एसपी

08:45 AM IST

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 15,940 नए केस मिले, 20 लोगों ने गंवाई जान

08:18 AM IST

झारखंड: JMM के सांसद और विधायकों की बैठक आज, राष्ट्रपति चुनाव पर होगा विचार

08:06 AM IST

महाराष्ट्र: आज दोपहर एक बजे उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई

07:19 AM IST

लंदन के गे क्लब में गोलीबारी के बाद दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना नॉर्वे की राजधानी के केंद्र में लंदन पब गे क्लब के पास हुई. पुलिस ने कहा, "गोलीबारी के बाद दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. कई गंभीर रूप से घायल हैं."