09:43 PM IST
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए 6,493 नए कोविड-19 मामले सामने
महाराष्ट्र में आज 6,493 नए कोविड-19 मामले आए सामने, एक्टिव केस बढ़कर 24,608 पहुंचे
08:12 PM IST
Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे अयोग्यता नोटिस के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे ने रविवार को अयोग्यता नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
08:00 PM IST
IMD: दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है.
06:43 PM IST
उद्धव ठाकरे कल शाम 6 बजे गोवंडी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे
कल शाम 6 बजे गोवंडी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे उद्धव ठाकरे
05:26 PM IST
हमारी पार्टी का पूरा समर्थन CM उद्धव ठाकरे के साथ है: शरद पवार
हमारी पार्टी का पूरा समर्थन CM उद्धव ठाकरे के साथ है. मैं कल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए दिल्ली आया हूं: राकांपा प्रमुख शरद पवार
04:37 PM IST
सिद्धू मूसे वाला का आखिरी गाना SYL यूट्यूब से हटाया गया
सिद्धू मूसे वाला का आखिरी गाना 'एसवाईएल' यूट्यूब से हटा
03:50 PM IST
PM मोदी आज शाम करीब 6:30 बजे म्यूनिख में एक सामुदायिक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी आज शाम करीब 6:30 बजे म्यूनिख में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. हमारे डायस्पोरा ने विभिन्न क्षेत्रों में खुद को प्रतिष्ठित किया है और हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है."
02:44 PM IST
त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी को मिली तीन विधानसभा सीटें, कांग्रेस ने जीती एक: चुनाव आयोग
02:11 PM IST
राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक की जीत
01:53 PM IST
पंजाब उपचुनाव : संगरूर से शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान की जीत
01:51 PM IST
मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल हुए आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में कलिना, सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
12:29 PM IST
यूपी लोकसभा उपचुनाव : आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'आगे
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम राजा, आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आगे चल रहे हैं.
11:59 AM IST
मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की बागी विधायकों के विरोध में बाइक रैली
महाराष्ट्र में सियासी शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में सामना कार्यालय के बाहर शिवसेना के बागी विधायकों के विरोध में बाइक रैली की.
11:35 AM IST
त्रिपुरा उपचुनाव : बारडोली सीट से सीएम माणिक साहा की जीत
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने हाल ही में हुए उपचुनावों में टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की.
11:34 AM IST
इमरजेंसी को लेकर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "मैं आज की पीढ़ी के नौजवानों से एक सवाल पूछना चाहता हूं और मेरा सवाल बहुत गंभीर है. क्या आपको पता है कि आपके माता-पिता जब आपकी उम्र के थे तब एक बार उनसे जीवन का भी अधिकार छीन लिया गया था. ये वर्षों पहले 1975 में जून की बात है जब इमरजेंसी लगाई गई थी"
10:58 AM IST
यूपी उपचुनाव: रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे
10:42 AM IST
दिल्ली उपचुनाव राजिंदर नगर विधानसभा: आम आदमी पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 1396 वोट से आगे
10:41 AM IST
संगरूर उपचुनाव: शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान 856 मतों से आगे
संगरूर उपचुनाव: शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 856 मतों से आगे चल रहे हैं.
09:15 AM IST
भारत में 24 घंटे में कोरोना के 11,739 नए मामले आए सामने, कल की तुलना में 26 प्रतिशत कम
09:15 AM IST
जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
09:12 AM IST
कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में डिस्कस थ्रो में नवजीत ढिल्लों ने जीता गोल्ड
09:09 AM IST
एकनाथ शिंदे ने 12 बजे गुवाहाटी के होटल में बुलाई विधायकों की बैठक, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा: सूत्र
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने 12 बजे गुवाहाटी के होटल में विधायकों की बैठक बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.
08:28 AM IST
यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी: अधिकारी
यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों और दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है.
08:01 AM IST
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का हार्ट अटैक से निधन
07:26 AM IST
असम बाढ़ से 25 लाख लोग प्रभावित, 121 पहुंची मरने वालों की संख्या पहुंची
07:03 AM IST
आज 'मन की बात' कार्यक्रम संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
06:59 AM IST
G-7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
06:26 AM IST
लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर वोटों की गिनती जारी