आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया. अब 29 मई को फाइनल में राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा.
देशभर की 100 साल से ज्यादा पुरानी सभी मस्जिदों का सर्वे कराने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई. शुभम अवस्थी और सप्तर्षि मिश्रा ने याचिका दाखिल की.
आरसीबी का पहला विकेट कोहली के रूप में गिरा. विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए. फाक डू प्लेसिस 25 रन बनाकर आउट हुए. मैक्सवेल 24 रन बनाकर आउट हुए.
तुरतुक सेक्टर में हुआ हादसा, श्योक नदी में गिरी जवानों से भरी बस. हादसे में जख्मी 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट कर चंडी मंदिर कमान हॉस्पिटल लाया गया.
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामियां मस्जिद कमेटी ने वाराणसी जिला कोर्ट से मांग की है कि ज्ञानवापी मस्जिद कमीशन से संबंधित वीडियो, फोटो को सार्वजनिक ना किया जाए.
CBI court summons Rubaiya Sayeed, former JK CM Mufti Sayeed's daughter, to appear on July 15 in case involving Yasin Malik: officials
— Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2022
NCB डीजी ने मान लिया है कि समीर वानखेड़े से आर्यन खान केस में गलतियां हुई थीं. अब इसे लेकर क्रूज पर रेड मारने वाले अफसरों के खिलाफ जांच हो सकती है.
आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को CBI की अदालत ने सुनाई सजा. चौटाला की गुरुग्राम, पंचकूला की चार संपत्ति भी जब्त होगी.
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है. NCB की चार्जशीट में आर्यन का नाम नहीं है. क्रूज़ पर एनसीबी के रेड के दौरान आर्यन खान के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुए थे. जांच के दौरान भी आर्यन खान के खिलाफ किसी तरह के सबूत नहीं मिले. आर्यन खान के खिलाफ अब एनसीबी चार्जशीट दायर नहीं करेगी.
3 मई को चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 91 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. 26 मई को यात्रा के दौरान 16 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी. उत्तराखंड, डीजी स्वास्थ्य डॉ शैलजा भट्ट ने इस बात की जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों के समय तकनीक को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको गरीब विरोधी साबित करने की कोशिशें हुईं. इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का वातावरण रहा. इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब, वंचितों, मिडिल क्लास को हुआ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में प्रगति मैदान में दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वह किसान ड्रोन पायलटों के साथ भी बातचीत करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को 'सहकार से समृद्धि' पर विभिन्न सहकारी संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करने और इफको, कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए गुजरात का दौरा करेंगे.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले दर्ज किए गए, जो कल की तुलना में 3.1 प्रतिशत ज्यादा हैं. इसके बाद देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 4,31,47,530 हो गया है. वहीं, पिछले 24 घंटों में 14 मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,539 हो गई.
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है. मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची.
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारवार में नौसेना अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग सत्र में हिस्सा लिया.
दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव' 27 मई यानी आज से शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे दिल्ली के प्रगति मैदान में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे.