10:34 PM IST
दिल्ली में पिछले 24 घंटें में कोरोना के 73 नए मामले सामने आए
09:39 PM IST
गैरमौजूदगी की अफवाहों के बीच सरकारी टीवी पर दिखे शी जिनपिंग
SCO की मीटिंग से लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
09:11 PM IST
बुंदेलखंड में पहले टाइगर रिजर्व को योगी कैबिनेट की मंजूरी
08:35 PM IST
दिल्ली: शराब नीति मामले में पहली गिरफ्तारी
आरोपी विजय नायर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, एंटरटेनमेंट, इवेंट मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ गिरफ्तार
08:22 PM IST
राजस्थान: गहलोत समर्थकों को कारण बताओ नोटिस
शांतिलाल धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया
07:29 PM IST
मुख्यमंत्री योगी का खिलाड़ियों को तोहफा, अब एसी थ्री टियर में करेंगे यात्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान- अब राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवागमन के लिए रेलवे की एसी थ्री टियर कोच की सुविधा भी मिलेगी.
07:13 PM IST
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में अशोक गहलोत को क्लीन चिट
राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर. सूत्रों के मुताबिक पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, अशोक गहलोत को तकनीकी तौर पर दी गई क्लीन चिट. बैठक बुलाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की सिफारिश. शांतिलाल धारीवाल और खाचरियावास समेत कुछ नेताओं पर कार्रवाई की अनुशंसा.
07:07 PM IST
30 सितंबर को अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
करीब 11:30 बजे हरी झंडी दिखाएंगे पीएम, कालूपुर मेट्रो स्टेशन से दूरदर्शन केंद्र मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे पीएम मोदी
06:34 PM IST
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को सोमवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीती रात एक्ट्रेस को बेचैनी की शिकायत हो रही थी. कई सारे टेस्ट करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब एक्ट्रेस की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही हैं.
06:29 PM IST
कुलगाम: सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
05:48 PM IST
सियासी खींचतान के बीच अशोक गहलोत और सोनिया गांधी की बात
05:16 PM IST
DRDO ने चांदीपुर तट से VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया
05:08 PM IST
शिंदे गुट की बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने से किया इंकार
सुप्रीम कोर्ट से शिवसेना के उद्धव खेमे को बड़ा झटका, संविधान पीठ ने निर्वाचन आयोग में पार्टी पर प्रभुत्व, नाम और निशान के अधिकार को लेकर जारी प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इंकार. अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग सिंबल मामले पर सुनवाई करने को स्वतंत्र है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की कार्रवाई पर अब कोई रोक नहीं होगी. कोर्ट ने उद्धव ठाकरे ग्रुप की अर्जी खारिज की.
04:08 PM IST
30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करेंगे शशि थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे.
03:45 PM IST
सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे, सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात
राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे हैं. अनुमान है कि सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ जा सकते हैं. हालांकि पायलट दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद पत्रकारों से बिना कुछ बात किए ही अपनी कार में बैठकर निकल गए.
03:18 PM IST
EWS कोटे पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा
02:51 PM IST
वाराणसी: BHU में योग के दौरान छात्रा की मौत
02:27 PM IST
सचिन पायलट जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना
01:52 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: अब तक शशि थरूर और पवन बंसल ने नामांकन फॉर्म लिया है
01:20 PM IST
TMC के 41 विधायक बीजेपी के संपर्क में, नेतृत्व की इजाजत पर कराएंगे परेड- मिथुन चक्रवर्ती
12:55 PM IST
पंजाब: विधानसभा में हंगामा, मार्शल ने कांग्रेस विधायकों को बाहर निकाला
12:37 PM IST
राजस्थान कांग्रेस संकट: शाम तक सोनिया गांधी को लिखित रिपोर्ट सौंपेंगे ऑब्जर्वर
11:52 AM IST
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पीएम मोदी
11:35 AM IST
8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी, 170 लोग हिरासत में
11:18 AM IST
अहमदाबाद: क्राइम ब्रांच ने ISI से जुड़े एक शख्स को गिरफ्तार किया है
11:00 AM IST
यूपी में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन
10:57 AM IST
मध्य प्रदेश: सागर में 40 बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे की शिकार, एक की मौत
10:20 AM IST
मध्य प्रदेश से 21 पीएफआई कार्यकर्ताओं को NIA ने हिरासत में लिया
10:08 AM IST
PFI से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया
09:23 AM IST
गाजियाबाद: PFI से जुड़े ठिकाने पर ATS का छापा, 5 लोगों से हो रही पूछताछ
08:50 AM IST
कई मित्र कहते हैं चुनाव लड़ो, 30 सितंबर तक इंतजार कीजिए- दिग्विजय सिंह
08:49 AM IST
असम: पीएफआई के खिलाफ रेड, 8 जिलों से 21 कार्यकर्ता हिरासत में
07:30 AM IST
8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, कई हिरासत में
06:53 AM IST
सरोगेसी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
06:52 AM IST
मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी रियाज भाटी गिरफ्तार
06:50 AM IST
जापान पहुंचे पीएम मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल