11:17 PM IST
ढाका से जकार्ता जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट मुंबई डायवर्ट
टेक्निकल समस्या की वजह से फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया
10:06 PM IST
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़, 5 लोगों की मौत
08:53 PM IST
जून 2023 में आयोजित की जाएगी CUET-PG की परीक्षा: NTA
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)-PG 1 से 10 जून, 2023 तक आयोजित किया जाएगा: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
08:48 PM IST
महिला T-20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत को कमान
08:32 PM IST
गौतम अदाणी बोले- मैं अपनी टीम से हमेशा कहता हूं, 'आपदा से भी सबक लें'
08:29 PM IST
हम दुनिया के किसी भी हिस्से में कारोबार कर सकते हैं : गौतम अदाणी
08:27 PM IST
मैं आलोचना को गलत नहीं मानता, सामने वाले का पक्ष समझने की कोशिश करता हूं: गौतम अदाणी
08:15 PM IST
मेरे लिए बेहद खास रहा साल 2022 : GNT TV से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बोले गौतम अदाणी
07:11 PM IST
जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर MHA में उच्च स्तरीय बैठक हुई
गृहमंत्री की अध्यक्षता में चल रही थी ये बैठक, लगभग ढाई घंटे चली ये बैठक. बैठक में जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों, ड्रोन एक्टिविटी, टारगेटेड किलिंग और कश्मीरी पंडितों पर हमले के मामले पर चर्चा हुई.
06:42 PM IST
मुंबई एयरपोर्ट पर दो अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज रैंडम सैंपलिंग में दो अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए. दोनों सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए.
06:00 PM IST
झारखंड: 19 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर
19 लाख रु. के इनामी माओवादी अमन गंझू ने आज रांची में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. 2004 से सक्रिय अमन भाकपा (माओवादी) का क्षेत्रीय कमांडर था.
05:47 PM IST
केंद्र सरकार को मुफ्त में कोविशील्ड की दो करोड़ खुराक देगा SII
कुछ देशों में COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) केंद्र सरकार को मुफ्त में कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक देगा: आधिकारिक सूत्र
05:05 PM IST
एक साल बाद जेल से रिहा हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख
04:35 PM IST
अहमदाबाद: मां से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी
03:24 PM IST
तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: शेजान की कोर्ट में पेशी, 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में
01:48 PM IST
पीएम मोदी की मां अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ही राबा को आज सुबह यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया, अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक - पीएम की मां की हालत स्थिर है. राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल यूएन मेहता अस्पताल में मौजूद.
01:06 PM IST
त्रिपुरा से बीजेपी विधायक दिबचंद्र रंखाल ने दिया इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है.
01:05 PM IST
महाराष्ट्र विधानसभा ने महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक 2022 पास किया
महाराष्ट्र विधानसभा ने लोकायुक्त विधेयक पारित किया, जो मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है
12:13 PM IST
दुबई से आए दो यात्री चेन्नई हवाई अड्डे पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए
दोनों यात्री तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के अलंगुडी के रहने वाले हैं. उनके टेस्ट के सैम्पल तमिलनाडु पब्लिक हेल्थ लैब को भेजे गए हैं.
11:34 AM IST
लद्दाख LG के साथ गृहमंत्री अमित शाह की बैठक दोपहर 3 बजे, UT के विकास पर होगी चर्चा
10:58 AM IST
गृह मंत्रालय में जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक
शाम 4 बजे गृहमंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक. जिसमें CRPF, BSF के अधिकारी, जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी, IB चीफ़ और रॉ चीफ़ साथ-साथ MHA के अधिकारी रहेंगे मौजूद.
09:26 AM IST
जम्मू: सिधरा में मारे गए तीन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
09:01 AM IST
लखनऊ में सर्द हवाओं के चलते लुढ़का दिन और रात का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड
08:05 AM IST
जम्मू शहर के बाहरी इलाके सिधरा में हुई मुठभेड़ हुई, छिपे हुए हैं 2-3 आतंकी
07:53 AM IST
नेपाल के धाडिंग, अच्छम और बजांग जिलों में रात को महसूस हुए भूकंप के तीन झटके
06:21 AM IST
यूपी: मऊ में घर में आग लगने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत