10:41 PM IST
पहले टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
09:47 PM IST
भारत के नए अटॉर्नी जनरल होंगे आर वेंकटरमणि
08:46 PM IST
INDvsSA: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 107 रनों का लक्ष्य
08:08 PM IST
दिल्ली में कोरोना के 88 नए मामले दर्ज
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 88 मामले आए हैं. 82 लोग ठीक हुए है और एक भी मृत्यु नहीं हुई है. पॉज़िटिविटी रेट 1.01% है.
07:03 PM IST
INDvsSA: भारत ने टॉस जीता, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला
06:47 PM IST
ले. जन. (रिटायर्ड) अनिल चौहान होंगे देश के अगले सीडीएस
जनरल बिपिन रावत के बाद देश के दूसरे सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होंगे अनिल चौहान. जनरल रावत के निधन के बाद से खाली था सीडीएस का पद. सरकार ने नए सीडीएस की नियुक्ति की.
05:44 PM IST
अंकिता भंडारी मर्डर केस: स्थानीय वकीलों ने आरोपियों की तरफ से मुकदमा लड़ने से इंकार किया
उत्तराखंड के कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने वकीलों के इस फैसले की दी जानकारी. अंकिता के पिता ने वकीलों से अपील की थी कि वो आरोपियों का केस न लड़ें.
04:24 PM IST
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट किया गया
04:07 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
सूत्रों के मुताबिक, जल्द पर्चा भरेंगे दिग्विजय सिंह, यात्रा से आज रात दिल्ली लौटेंगे. शशि थरूर 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे.
04:04 PM IST
वक़्फ घोटाले के आरोपी AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत
एक लाख के निजी मुचलके पर राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत. दिल्ली वक़्फ बोर्ड घोटाला मामले में ACB ने अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया था.
04:01 PM IST
केंद्र ने दी नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की मंजूरी
03:24 PM IST
रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये मंजूर
देश के तीन बड़े स्टेशनों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद स्टेशनों का पुनर्विकास होगा.
03:06 PM IST
PM गरीब कल्याण योजना तीन महीने के लिए बढ़ाई गई
केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया फैसला, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी.
01:53 PM IST
केंद्रीय कैबिनेट ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी
त्योहारी सीजन मे केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंज़ूरी दी.
01:42 PM IST
कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार के 'दुआरे राशन' प्रोजेक्ट पर रोक लगाई
ममता बनर्जी सरकार को हाईकोर्ट ने दिया तगड़ा झटका. दुआरे राशन प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 का उल्लंघन माना. ममता बनर्जी सरकार की लोकप्रिय योजना है दुआरे राशन.
12:55 PM IST
अब हफ्ते भर में मनीष सिसोदिया को करेंगे गिरफ्तार- अरविंद केजरीवाल
12:42 PM IST
श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद और उमेश यादव को मिली भारतीय टीम में जगह
चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं दीपक हुडा.
12:28 PM IST
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में 12 अक्टूबर को होगी नोटबंदी मामले की सुनवाई
12:27 PM IST
IRCTC घोटाला: तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने की याचिका पर 18 अक्टूबर को सुनवाई
11:54 AM IST
जेल जाएंगी ममता बनर्जी, गिर जाएगी टीएमसी की सरकार- सुकांतो मजूमदार
11:22 AM IST
अंकिता के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी उत्तराखंड सरकार
10:49 AM IST
दिल्ली: शराब कारोबारी समीर महेंद्रू गिरफ्तार
10:06 AM IST
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3615 नए मामले, 22 मरीजों की मौत
09:53 AM IST
अशोक गहलोत आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे
09:35 AM IST
PFI बैन पर बोले कांग्रेस सांसद के सुरेश- RSS पर भी बैन हो
08:49 AM IST
UP: लखमीपुर खीरी में बस और ट्रक की टक्कर, 8 लोगों की मौत
दो दर्जन से ज्यादा मुसाफिरों की हालत नाजुक है.
08:47 AM IST
जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग केस को लेकर पुंछ में कई जगहों पर रेड
08:45 AM IST
ज्ञानवापी विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
08:13 AM IST
दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
07:54 AM IST
पाकिस्तान: पेशावर में आत्मघाती हमला, 21 जवान जख्मी
07:42 AM IST
आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की जरुरत- एंटनी ब्लिंकन
07:05 AM IST
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया
06:36 AM IST
PFI पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल का लगाया बैन