scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 04 जून 2022

12:15 AM IST

Jammu-Kashmir: रिटायर्ड IAS सतीश चंद्र JKPSC के अध्यक्ष नियुक्त

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने शनिवार को रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सतीश चंद्र को लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

 

10:11 PM IST

PM मोदी 5 जून को करेंगे 'लाइफ मूवमेंट' लॉन्च, शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू करेंगे वैश्विक पहल

पीएम मोदी 5 जून को करेंगे 'लाइफ मूवमेंट' लॉन्च,  शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू करेंगे वैश्विक पहल

 

09:10 PM IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए कोविड-19 के 405 नए मामले सामने, एक भी मौत नहीं

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 405 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ एक भी मौत नहीं हुई है. वहीं एक्टिव केस की संख्या 1467 पहुंच गई है.

 

07:53 PM IST

इगा स्वियातेक ने दूसरी बार जीता फ्रेंच ओपन, फाइनल में कोको गॉफ को हराया

French Open 2022 Women’s Single: पोलैंड की इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिकी टेनिस खि‍लाड़ी कोको गॉफ को 6-1, 6-3 से दी मात

05:53 PM IST

कोरोना को लेकर अलर्ट पर मुंबई के सभी अस्पताल और लैब

मुंबई में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर BMC ने सभी अस्पताल और लैब को हाई अलर्ट की स्थिति में डाल दिया है. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में Covid19 के मामले बढ़ सकते हैं. 
 

04:37 PM IST

Corbevax को वयस्कों के लिए कोविड बूस्टर खुराक के रूप में DCGI की मंजूरी

04:06 PM IST

चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

29 मई को मानसा ज़िले में अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी.

03:55 PM IST

महाराष्ट्र में फिर से मास्क पहनना अनिवार्य, बढ़ रहे कोरोना के मामले

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने यहां एक बार फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. 

03:47 PM IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के परिवार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के परिवार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.

03:23 PM IST

ओडिशा कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

ओडिशा में कैबिनेट फेरबदल. राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ: आधिकारिक सूत्र

01:24 PM IST

BJP ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे.

12:59 PM IST

सीएम योगी ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर किया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया.

10:04 AM IST

पिछले 24 घंटे में 2% घटे कोरोना के मामले, 3,962 केस हुए दर्ज

भारत ने पिछले 24 घंटों में 3,962 नए मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 2.0% कम है. जिसे कोरोना के कुल आंकड़े 4,31,72,547 पर पहुंच गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 26 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,677 हो गई.