scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 05 मई 2022

10:33 PM IST

उमरान मलिक ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 157KMPH की रफ्तार से फेंकी गेंद

आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपने ही पिछले  रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 157 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से गेंद फेंकी. बता दें कि आज के ही मैच में उमरान ने 154.8 और 156 की रफ्तार से गेंद फेंकी. इससे पहले चेन्नई के खिलाफ 154KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.

09:49 PM IST

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो जज, कॉलेजियम ने की सिफारिश

कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की नियुक्ति की सिफारिश की. गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुधांशु धुलिया और गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस जमशेद पारदीवाला की नियुक्ति की सिफारिश की. जस्टिस धुलिया उत्तराखंड हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नत होने वाले दूसरे जज होंगे.

09:22 PM IST

DC VS SRS: दिल्ली कैपिटल ने हैदराबाद के सामने रखा 208 रन का लक्ष

दिल्ली कैपिटल ने सनराइजर हैदराबाद को 208 का लक्ष दिया है. इस मैच में डेविड वार्नर ने 58 गेंद पर 92 रन बनाया.

08:55 PM IST

24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1365 नए केस

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1365 नए मामले सामने आए हैं. पॉजिटिविटी रेट 6.35 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है.

08:46 PM IST

भारत ने कोरोना से मौत पर WHO की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई

भारत ने कोरोना से मौत पर WHO की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है. WHO के मुताबिक भारत में कोरोना से 47 लाख 40 हजार 894 लोगों की मौत हुई है. जबकि दुनियाभर में डेढ़ करोड़ लोगों की मौत हुई है.

08:30 PM IST

DC vs SRS: हैदराबाद के खिलाफ डेविड वार्नर ने जड़ा अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के डेविड वार्नर ने अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. वार्नर ने अपना 34 गेंदों में पूरा किया. 

07:32 PM IST

उत्तराखंड उपचुनाव: CM पुष्कर सिंह धामी 9 मई को चंपावत सीट से करेंगे नामांकन

चंपावत उपचुनाव : 9 मई को धामी चंपावत सीट से अपना नामांकन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह. BJP विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई है ये सीट.

07:12 PM IST

IPL 2022: हैदराबाद ने टॉस जीता, द‍िल्ली के ख‍िलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला

द‍िल्ली कैप‍िटल्स की टीम में चार बदलाव, मंदीप स‍िंह, र‍िपल पटेल, खलील अहमद और एनर‍िक नॉर्जे को म‍िली जगह. सनराइजर्स हैदराबाद में श्रेयस गोपाल, कार्त‍िक त्यागी और सीन एबॉट को क‍िया गया शाम‍िल.

06:44 PM IST

यूक्रेन ने शुरू किया ग्लोबल फंड रेजिंग प्लेटफॉर्म

युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा कदम- रूस के खिलाफ जंग जारी रखने के लिए लॉन्च किया ग्लोबल फंड रेजिंग प्लेटफॉर्म

06:34 PM IST

जम्मू-कश्मीर को लेकर परिसीमन आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

वैष्णो देवी और कटरा समेत 90 विधान सीटों पर कराए जाएंगे चुनाव, कश्मीर को 47 और जम्मू को 43 सीट, कश्मीरी पंडितों के लिए आरक्षित 2 सीट.

06:27 PM IST

RRB NTPC Exam के परीक्षार्थियों के लिए देशभर में चलाई जाएंगी 65 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान- 9 और 10 मई को होने वाले RRB NTPC Exam के परीक्षार्थियों के लिए देशभर में 65 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

06:13 PM IST

ममता दीदी ने बंगाल को आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है: अमित शाह

बंगाल दौरे पर गए अम‍ित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा न‍िशाना. अम‍ित शाह ने कहा- "1947 में बंगाल का देश की जीडीपी में 30% हिस्सा था जो 2022 में घटकर 3.3% कर दिया गया. ममता दीदी क्या आप बंगाल की जनता को जवाब देंगी?"

05:41 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीट वेव मैनेजमेंट और मानसून की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक की

04:44 PM IST

द‍िल्ली में ब‍िजली सब्स‍िडी छोड़ने का व‍िकल्प होगा, 1 अक्टूबर से लागू होगी नई नीत‍ि

04:09 PM IST

द‍िल्ली में केजरीवाल सरकार ने लॉन्च की स्टार्ट अप पॉल‍िसी

सीएम अरव‍िंंद केजरीवाल का ऐलान- द‍िल्ली को स्टार्ट अप कैप‍िटल बनाएंगे. 

04:06 PM IST

उत्तराखंड: चम्पावत से उप चुनाव लड़ेंगे सीएम पुष्कर स‍िंह धामी

चम्पावत सीट पर उप चुनाव के ल‍िए आगामी 31 मई को होगी वोट‍िंग, तीन जून को मतगणना.

03:16 PM IST

हरियाणा सरकार ने 10वीं और 12वीं के 5 लाख विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार ने बांटे टैबलेट. टैबलेट के साथ 2GB फ्री डाटा और पर्सनलाइज्ड एडप्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म भी सरकार ने कराया उपलब्ध. देश में पहली बार किसी भी सरकार ने सरकारी स्कूल के विधार्थियों को मुहैया कराए हैं 5 लाख टैबलेट. रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बच्चों को दिए टैबलेट, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी रहे मौजूद. विभिन्न ज़िलों में भी आयोजित हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा- जय जवान जय किसान जय पहलवान के बाद अब जय विज्ञान के सिद्धांत पर आगे बढ़ेगा हरियाणा. 

02:44 PM IST

अमरावती से सांसद नवनीत राणा की भायखला जेल से र‍िहाई

12वें द‍िन हुई सांसद की जेल से र‍िहाई, लीलावती अस्पताल पहुंचीं नवनीत राणा.

01:13 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने झुंड मूवी को OTT पर रिलीज करने पर लगी रोक हटाई

तेलंगाना हाईकोर्ट ने हाल ही में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ' झुंड' को लेकर हुए विवाद के बाद इसके 6 मई को ओटीटी पर रिलीज करने पर रोक लगा दी थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट  के आदेश पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही फिल्म झुंड के ओटीटी पर 6 मई को रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.

12:40 PM IST

10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार अब 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी करवाएगी. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों के साथ जिले के टॉपर करेंगे हेलीकॉप्टर राइड.

12:31 PM IST

गुजरात: गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने और बेचने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़

गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, सौराष्ट्र से पकड़ा गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने और और बेचने वालों का बड़ा नेटवर्क. गुजरात एटीएस ने अब तक 20 लोगों को किया गिरफ्तार, 50 से ज़्यादा पिस्तौल बरामद की. 
गुजरात एटीएस के मुताबिक मध्यप्रदेश के धार से लाए जा रहे थे ये हथियार. इसी साल के अंत में गुजरात में होने हैं चुनाव.

12:18 PM IST

हरियाणा: करनाल पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकी पकड़े

हरियाणा में करनाल पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर चार संदिग्धों को बसतारा टोल से गिरफ़्तार किया है. फ़िलहाल चारों को मधुवन थाने में रखा गया है. बताया जा रहा है कि चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठनों के साथ है और इनके पास विस्फोटक भी बरामद किया गया है.

11:51 AM IST

तीन द‍िनों की यूरोप यात्रा के बाद द‍िल्ली लौटे पीएम मोदी

जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरे से स्वदेश लौटे पीएम मोदी 

11:49 AM IST

योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में नए भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार में नए भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया.

11:48 AM IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,275 नए मामले सामने आए

देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 19719, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.74 प्रतिशत. राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 189.63 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं. 12-14 आयु वर्ग में 2.97 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई.

11:45 AM IST

अम‍ित शाह ने बीएसएफ की तैरते आउटपोस्ट का शुभारंभ क‍िया

पश्च‍िम बंगाल के दौरे पर हैं केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह, राज्य के ह‍िंगालगंज में सीमा सुरक्षा बल के तैरते आउटपोस्ट का उद्घाटन क‍िया.  

11:11 AM IST

ब‍िहार की तरक्की के ल‍िए नई सोच की जरूरत: प्रशांत क‍िशोर

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं प्रशांत क‍िशोर. बोले- ब‍िहार में 30 साल से लालू-नीतीश का राज, अब नई सोच और प्रयास की जरूरत. प्रशांत क‍िशोर ने कहा- नीतीश कुमार का मानना है कि उन्होंने आर्थिक विकास किया. लालू राज और नीतीश राज को मिला लें तो 30 सालों में बिहार अभी भी सबसे पिछड़े राज्यों में है. पिछले 15 सालों में जो रास्ता तय किया गया है वह आपको मंजिल तक नहीं पहुंचा सकता है. वैसे में सोच और नए प्रयास की जरूरत है. मैं मानता हूं कि बिहार के लोग जो यहां से जुड़े हैं और यहां के मुद्दे को सुलझाने में दिल की क्षमता है, उन सबको साथ आकर नई प्रयास करने की जरूरत है.

09:16 AM IST

प्री- मानसून बारिश के बीच चक्रवात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सप्ताह के आखिर तक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है, जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. 

08:24 AM IST

पंजाब सरकार ने किया 26454 सरकारी नौकरियों का ऐलान

पंजाब में युवाओं के लिए गुड न्यूज! मान सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियां देने के अपने वादे पर काम करते हुए 26454 नौकरियों का ऐलान किया है.