scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 08 जून 2022

09:58 PM IST

बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र के अंबरनाथ थाने में दर्ज हुई शिकायत

मुंबई, भिवंडी, मुंब्रा के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ अंबरनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. बता दें कि शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ एक मुस्लिम कमेटी ने शिकायत दर्ज कराई है. 

08:20 PM IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए कोविड-19 के 564 नए मामले सामने, 406 मरीज हुए ठीक 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 564 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 406 मरीज ठीक हुए हैं. इसके अलावा 1 की मौत हुई है. 

 

07:33 PM IST

मूसेवाला हत्याकांड में 5 आरोपियों की पहचान हुई: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस का खुलासा- पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी सिंगर मूसेवाला की हत्या. लॉरेंस बिश्नोई है हत्याकांड का मास्टरमाइंड. सिधेश हिरामल उर्फ महाकाल के करीबी शूटर ने मूसेवाला को मारा. सिधेश हिरामल को गिरफ्तार किया गया. शूटर्स का करीबी है सिधेश.

07:03 PM IST

महाराष्ट्र: 24 घंटे में कोरोना के 2701 नए मामले, अकेले मुंबई में 1765 नए केस

06:57 PM IST

सोनिया गांधी ने पेश होने के लिए ईडी से समय मांगा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईडी के सामने पेश होने के लिए तीन हफ्ते के लिए समय मांगा है. जांच एजेंसी ने सोनिया गांधी की मांग मान ली है. अब सोनिया गांधी को नया समन भेजा जाएगा. 

06:05 PM IST

के एल राहुल साउथ अफ्रीका के खि‍लाफ टी 20 सीरीज से बाहर

India vs South Africa 2022: साउथ अफ्रीका के खि‍लाफ टी 20 सीरीज से बाहर हुए कप्तान के एल राहुल. बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर. चोट की वजह नहीं खेल पाएंगे कप्तान के.एल. राहुल. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 जून को खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला.

04:44 PM IST

DGCA ने हवाई यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश किए जारी, सभी के लिए फेस मास्क किया अनिवार्य

DGCA ने हवाई यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए. इसमें सभी के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.
 
In line with Delhi HC order, aviation regulator DGCA issues new Covid norms for airports, aircraft making masks mandatory throughout the journey, and permits mask removal only under exceptional circumstances. Violators may be treated as 'unruly passengers'.

 

04:30 PM IST

किसानों के लिए बड़ा फैसला, खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई

केंद्रीय कैब‍िनेट ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने को मंजूरी दे ही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई कैबि‍नेट की मीटिंग में फैसला. 
 

04:04 PM IST

याचिका हुई खारिज, बीजेपी में ही रहेंगे मुकुल रॉय - बंगाल विधानसभा अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए विधायक मुकुल रॉय की सदस्यता की बीजेपी की याचिका को ठुकरा दिया गया है. याचिका खारिज करते हुए विधानसभी अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि मुकुल रॉय फिलहाल बीजेपी में ही रहेंगे.

02:20 PM IST

मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

क्रिकेटर ने ट्वीट कर जारी किया बयान. महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खि‍लाड़ी हैं मि‍ताली.

12:47 PM IST

रिजर्व बैंक ने क्रेडि‍ट कार्ड्स को यूपीआई प्लेटफॉर्म से लिंक करने का प्रस्ताव किया

10:29 AM IST

RBI ने Repo Rate में 50 बेसिस पॉइंट का किया इजाफा, 4.90% हो गया रेपो रेट

09:04 AM IST

देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 5233 नए मामले सामने आए

09:01 AM IST

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 12वीं के नतीजे आज दोपहर में घोषित किए जाएंगे

08:36 AM IST

जमीयत उलेमा ए हिंदी, महमूद मदनी ग्रुप ने की नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

जमीयत उलेमा ए हिंदी, महमूद मदनी ग्रुप ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की. दिल्ली का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला.

08:22 AM IST

दिल्ली की नई शराब नीति से फैला कंफ्यूजन, कारोबारियों ने कुछ महीनों में सरेंडर किए लाइसेंस

दिल्ली की नई आबकारी नीति को लागू हुए अभी 7 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और राजधानी में शराब की बिक्री को लेकर कंफ्यूजन काफी बढ़ चुका है. कंफ्यूजन कुछ इतना बढ़ गया कि कुछ महीने पहले आए शराब कारोबारी दिल्ली से बोरिया बिस्तर समेटने लगे हैं. कुल 32 ज़ोन में से 9 ज़ोन के शराब कारोबारियों ने इस साल अपना लाइसेंस सरेंडर करने का फैसला कर लिया है. 

07:50 AM IST

भोपाल: नशा बंदी को लेकर उमा भारती के तेवर एक बार फिर सख्त

नशा बंदी को लेकर उमा भारती के तेवर एक बार फिर सख्त हो गए हैं. भोपाल के होशंगाबाद रोड इलाके में उमा भारती ने नशा मुक्त समाज के समर्थन में अपने तल्ख तेवर दिखाएं और अहाते को बंद करने की मांग की है. 

07:05 AM IST

सरकार ने शुरू की CDS नियुक्ति की प्रक्रिया, अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान

07:05 AM IST

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रेपो रेट में इजाफे का हो सकता है ऐलान