11:00 PM IST
Women Premier League: मुंबई में 4 से 26 मार्च तक होगी वुमेंस प्रीमियर लीग
08:56 PM IST
उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों, ऑटो और टेंपो का किराया बढ़ा
राज्य परिवहन प्राधिकरण ने लिया फैसला, आज से लागू हुई नई दरें. बसों के किराये में 25 पैसे प्रति किलोमीटर का हुआ इज़ाफ़ा. अभी रोडवेज बसों का किराया 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर, नया किराया 1.30 रुपये प्रति किमी हो जाएगा
08:40 PM IST
उत्तराखंड: चमोली के औली में हुई ताजा बर्फबारी
08:15 PM IST
मुंबई में आज कोरोना का एक भी केस दर्ज नहीं हुआ, एक भी मौत नहीं
08:05 PM IST
उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र
योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट
08:02 PM IST
तुर्की-सीरिया में भूकंप में मरने वालों की तादाद 2310 हुई, 10 हजार से ज्यादा घायल
तुर्की में बीते 24 घंटे में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के तीन भूकंप आए हैं
07:41 PM IST
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की तादाद 1933 हुई, अबतक 9434 घायल
06:46 PM IST
तुर्की में भूकंप का एक और झटका, तीव्रता 6.0
बीते 24 घंटे में भूकंप का ये तीसरा झटका
06:42 PM IST
भूकंप से तुर्की में 1042 और सीरिया में 783 लोगों की मौत
06:00 PM IST
अगले साल भारत के दौरे पर आएंगे पोप फ्रांसिस
05:04 PM IST
पीएम मोदी ने HAL कारखाना राष्ट्र को समर्पित किया
कर्नाटक के तुमकुर स्थित इस कारखाना में बनेंगे हल्के लड़ाकू हेलिकाप्टर
04:36 PM IST
तुर्की में फिर आए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.8 दर्ज
04:21 PM IST
तुर्की: भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 हुई
03:18 PM IST
नीतीश कुमार का बड़ा बयान- जदयू छोड़ने को स्वतंत्र हैं उपेंद्र कुशवाहा
नीतीश कुमार ने यह भी कहा- भाजपा की तरफ से बोल रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा
03:09 PM IST
NDRF के 100 कर्मचारियों की 2 टीमें तुर्की भेजेगा भारत
भूकंप से तबाह तुर्की की हरसंभव मदद करेगा भारत, तुर्की को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए पीएमओ में हुई बैठक.
02:41 PM IST
तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 360 लोगों की मौत
02:11 PM IST
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
01:13 PM IST
MCD मेयर चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर आज ही सुप्रीम कोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी
12:36 PM IST
Congress Protest: श्रीनिवास समेत तमाम यूथ कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने एसबीआई मुख्यालय तक नहीं पहुंचने दिया.
11:47 AM IST
दिल्ली: मेयर चुनाव को लेकर सदन में हंगामा
11:25 AM IST
विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
11:24 AM IST
दिल्ली: नेशनल लेवल की महिला कबड्डी खिलाड़ी ने कोच के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया
10:38 AM IST
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया
10:09 AM IST
तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 100 लोगों की मौत
09:40 AM IST
सेंसेक्स 123 अंक और निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ खुला
08:58 AM IST
भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने तीसरी बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड
08:56 AM IST
तुर्की में भूकंप, अब तक 15 लोगों की मौत, 16 बिल्डिंग गिरी
08:07 AM IST
जम्मू-कश्मीर: टीआरएफ की सरकारी जेसीबी कर्मचारियों को निशाना बनाने की धमकी
07:31 AM IST
तुर्की में 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटके
07:06 AM IST
आज इंडिया एनर्जी वीक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, एथनॉल वाले पेट्रोल ई20 की शुरुआत करेंगे
06:35 AM IST
दिल्ली: एमसीडी के मेयर के चुनाव के लिए तीसरी बार सदन की बैठक आज
06:33 AM IST
कनाडा की विदेश मंत्री का दो दिन का भारत दौरा आज से