scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 07 फरवरी 2023

10:48 PM IST

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,200 से ऊपर हुई

10:28 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी 11 और 13 फरवरी को त्रिपुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

10:08 PM IST

दिल्ली: तिलक नगर में गैस सिलेंडर भरने की दुकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत 

09:26 PM IST

NEET PG इंटर्नशिप की तारीख अगस्त तक बढ़ाई गई

08:54 PM IST

लोकसभा में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के वार पर किया पलटवार 

लोकसभा में स्मृति ईरानी ने कहा कि आज सदन में एक सज्जन जिन्हें अमेठी ने बाहर किया था, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. यह सज्जन केवल आधारहीन आरोप लगाते हैं.  स्मृति ईरानी ने कहा कि एक मैजिक मेरे संसदीय क्षेत्र में भी हुआ. अमेठी में 40 एकड़ जमीन का मैजिक है. 40 एकड़ जमीन का किराया मात्र 623 रुपए प्रति माह. यहां एक परिवार ने 1980 में मेडिकल कॉलेज के लिए जनता से जमीन ली और लोगों को झांसा देने का काम किया.अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए एक फैक्ट्री के नाम पर जमीन भी ली. 

08:00 PM IST

दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों की लिस्ट में फिर शामिल हुए गौतम अडानी

अडानी ग्रुप की कंपनियों के चुनिंदा शेयरों में जारी रिकवरी के बीच अरबपति गौतम अडानी ने शीर्ष 20 वैश्विक अरबपतियों की सूची में फिर से प्रवेश कर लिया. $61.40 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ अडानी अब फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची में 17वें स्थान पर आ गए हैं. 
 

06:56 PM IST

गया में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

05:55 PM IST

Turkey: राष्ट्रपति एर्दोगन ने भूकंप प्रभावित 10 प्रांतों में आपातकाल की घोषणा की

04:57 PM IST

गुजरात: मारपीट के मामले में कांग्रेस विधायक विमल चुडासमा को कोर्ट ने सुनायी 6 महीने की सजा

04:54 PM IST

त्रिपुरा की रैली में यूपी के सीम योगी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

04:11 PM IST

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका खारिज 

02:48 PM IST

संसद में राहुल गांधी ने अदानी का मुद्दा उठाया, सदन में हंगामा

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का सवाल- 2014 में अदानी 609वें नंबर पर थे, वो दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे? अदानी हर बिजनेस में कैसे घुस जाते हैं?

02:43 PM IST

संसद में बोले राहुल गांधी- भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा

01:41 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 6 नए एडिशनल जजों को चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई

12:13 PM IST

विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

10:40 AM IST

तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 4300 लोगों की मौत

09:55 AM IST

उत्तर प्रदेश में 24 सरकारी संस्कृत कॉलेज खोले जाएंगे

09:19 AM IST

तुर्की में फिर हिली धरती, 5.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए

08:18 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा

08:16 AM IST

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक आज

07:40 AM IST

तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 4000 लोगों की मौत, भारत ने NDRF की टीम भेजी

07:33 AM IST

पाकिस्तान: परवेज मुशर्रफ को आज कराची में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

06:46 AM IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया

06:24 AM IST

तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 3400 लोगों की मौत, अंकारा में भारत ने हेल्प डेस्क बनाया