10:51 PM IST
राजस्थान के बाड़मेर में घर में लगी आग, तीन बच्चों की मौत
10:08 PM IST
बिहार: 25 फरवरी को महागठबंधन की पूर्णिया में एकजुटता रैली
2024 लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन चुनावी शंखनाद करने जा रहा है. 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की ओर से एकजुटता रैली आयोजित की जाएगी. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत महागठबंधन के सभी सात घटक दलों के बड़े नेता शामिल होंगे.
09:28 PM IST
भूकंप से तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या 11,700 से अधिक हुई
08:45 PM IST
10 फरवरी को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह लखनऊ जाएंगे जहां वे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री लगभग 2:45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
07:54 PM IST
यूपी में पुलिसकर्मियों पर सरकारी काम छोड़ कर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने जारी किया आदेश. ट्विटर और फ़ेसबुक पर एक्टिव रहने वाले पुलिस अफ़सरों के लिए जारी हुआ नया आदेश.
07:34 PM IST
जामिया मिल्लिया: छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी सहायक प्रोफेसर को निलंबित किया गया
विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को जांच पूरी होने तक सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना परिसर नहीं छोड़ने को कहा है.
07:27 PM IST
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में कल जवाब देंगे प्रधानमंत्री मोदी
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा - राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 2 बजे जवाब देंगे.
05:32 PM IST
PM मोदी ने अदानी, राष्ट्रीय सुरक्षा पर कुछ नहीं बोला: राहुल गांधी
05:19 PM IST
पहले और आज के नॉर्थ ईस्ट को देख लीजिए: पीएम नरेंद्र मोदी
05:15 PM IST
कश्मीर में आज की शांति हमारी वजह से है: पीएम नरेंद्र मोदी
05:09 PM IST
सत्ता का सपना देखने वालों को आत्मचिंतन की जरूरत: पीएम नरेंद्र मोदी
05:03 PM IST
देश की जनता का भरोसा मेरा सुरक्षा कवच: पीएम नरेंद्र मोदी
विपक्ष खासकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा- इनकी गालियां और इनके आरोपों को उन कोटि-कोटि भारतीयों से होकर के गुजरना पड़ेगा, जिनको दशकों तक मुसीबत में जिंदगी जीने के लिए इन्होंने मजबूर किया था. कुछ लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, लेकिन मोदी देश के 25 करोड़ परिवारों के लिए जी रहा है. 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास का सुरक्षा कवच मेरे पास है और ये अपने झूठ से इस कवच को भेद नहीं सकते हो.
04:42 PM IST
तुम्हारे पाँव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं- पीएम नरेंद्र मोदी
"तुम्हारे पाँव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं..." दुष्यंत कुमार की इन मशहूर पंक्तियों को उद्धृत करते हुए लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना. मोदी बोले - बिना सिर-पैर की बातें करने के आदि होने के कारण इनको यह भी याद नहीं रहता कि पहले क्या कहा था.
04:41 PM IST
ईडी की वजह से समूचा विपक्ष एक मंच पर आया: पीएम नरेंद्र मोदी
04:34 PM IST
लोकतंत्र की मजबूती के लिए आलोचना का बहुत महत्व है: पीएम नरेंद्र मोदी
04:34 PM IST
CWG घोटाले से देश की दुनिया में बदनामी हुई: पीएम नरेंद्र मोदी
04:32 PM IST
सदी के दूसरे दशक में ब्लैक आउट की चर्चा हुई, कांग्रेस राज में 10 साल तक देश का खून बहता रहा: मोदी
हिंदुस्तान इस बात को हर पल याद रखेगा कि 2014 के पहले का दशक The Lost Decade के रूप में जाना जाएगा. और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि 2030 का दशक पूरे विश्व के लिए India’s Decade है.
04:08 PM IST
देशवासियों के सामर्थ्य से महामारी का मुकाबला : पीएम नरेंद्र मोदी
04:08 PM IST
आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है: पीएम मोदी
04:00 PM IST
पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना
03:51 PM IST
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी का संबोधन शुरू
धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का जवाब दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
03:34 PM IST
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन
लोकसभा में थोड़ी देर में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे प्रधानमंत्री
02:56 PM IST
अगस्त 2019 से अब तक जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 25 जवान शहीद हुए- गृह मंत्रालय
01:10 PM IST
दिल्ली: जासूसी के मुद्दे पर कल सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी
11:51 AM IST
उत्तर प्रदेश: 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह को निलंबित किया गया
11:02 AM IST
बिहार: आरा में जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
10:28 AM IST
RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, 25 बीपीएस की बढ़ोतरी, होम लोन होगा महंगा
09:53 AM IST
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर सदन की अवमानना के तहत कार्रवाई की मांग की
08:33 AM IST
तिहाड़ जेल का पूर्व वॉर्डन योगेश मीणा 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार
07:10 AM IST
कर्नाटक: केंद्र सरकार ने यदुगिरि यतिराज मठ के पीठाधीश्वर को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी
06:51 AM IST
तुर्की और सीरिया में भूकंप से अब तक 8 हजार लोगों की मौत
06:27 AM IST
दिल्ली: मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज