11:13 PM IST
ईडी मनीष सिसोदिया के पेशी वारंट के लिए कल सुबह अदालत में करेगी अर्जी दाखिल
ईडी मनीष सिसोदिया के पेशी वारंट के लिए कल सुबह अदालत में अर्जी दाखिल करेगी. कोर्ट का वारंट जारी होने के बाद कोर्ट के आदेश के मुताबिक सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
10:37 PM IST
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को 8 विकेट से हराया
09:13 PM IST
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट पर किया गया
06:52 PM IST
मनीष सिसोदिया को 8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार
06:45 PM IST
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल बने नेपाल के राष्ट्रपति
04:47 PM IST
अहमदबाद टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 255 रन
IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्टेलियाई टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए है. उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतक लगाया है.
04:24 PM IST
सौरभ भारद्वाज को दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, जल और उद्योग और एवं शहरी विकास मंत्रालय मिला
04:23 PM IST
आतिशी को दिल्ली सरकार में शिक्षा, PWD, बिजली और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई
04:08 PM IST
आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने दिलाई शपथ. दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी के बाद से उनके पद खाली थे.
04:04 PM IST
पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान आज शाम 6:10 बजे देश को संबोधित करेंगे
02:44 PM IST
चुनावी तैयारियों का जायजा लेने बेंगलुरू पहुंची चुनाव आयोग की टीम
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल भी पहुंचे, कर्नाटक में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव.
01:15 PM IST
सतीश कौशिक के शव का पोस्टमार्टम हुआ, शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं
11:42 AM IST
अहमदाबाद टेस्ट: लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है कंगारू टीम. टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिए
11:41 AM IST
उपेंद्र कुशवाहा को MHA ने दी Y प्लस कैटेगरी सुरक्षा: सूत्र
IB की रिपोर्ट के आधार पर दी सुरक्षा, सुरक्षा के कई राजनीतिक मायने.
10:37 AM IST
लखनऊ: अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय पर करेंगे आज बैठक
09:42 AM IST
अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ चौथा टेस्ट मैच देख रहे हैं पीएम मोदी
09:40 AM IST
IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
09:23 AM IST
आज शाम को होगी तमिलनाडु कैबिनेट की बैठक
08:42 AM IST
10 मार्च को जंतर मंतर पर होगा विपक्षी दलों का जमावड़ा
08:16 AM IST
दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल में होगा सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम
06:49 AM IST
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन