scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 01 अप्रैल 2026

09:20 AM IST

आईडीएफ ने यमन से दक्षिणी इजराइल को निशाना बनाकर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले का लगाया पता 

आईडीएफ ने यमन से दक्षिणी इजराइल को निशाना बनाकर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले का लगाया पता 

08:34 AM IST

राजस्थान में 65 IAS का ट्रांसफर, सीएम के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदले 

राजस्थान सरकार ने कल मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया और 65 IAS अफसरों के तबादले कर दिए. टीना डाबी समेत 25 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए. यहां तक मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदल दिए गए. जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और डीआईपीआर का सचिव बनाया गया है. टीना डाबी को बाड़मेर से टोंक का कलेक्टर बनाया गया है. टीना की बहन रिया डाबी का भी ट्रांसफर किया गया है. रिया को उदयपुर जिला परिषद सीईओ से मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाया गया है.

08:31 AM IST

दिल्ली में प्रीमियल डीजल का दाम बढ़ा

राजधानी दिल्ली में प्रीमियल डीजल की कीमत में वृद्धि की गई है. प्रीमियल डीजल की कीमत में प्रति लीटर 1.50 रुपए बढ़ाया गया है.

06:44 AM IST

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 195.5 रुपए बढ़ाए गए दाम 

मिडिल ईस्ट संघर्ष से वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के चलते कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 195.50 रुपए महंगा हुआ है. नए रेट के मुताबिक दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपए पहुंच गई है. घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. इससे पहले 1 मार्च को 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 114.50 रुपए बढ़ाए गए थे.

06:23 AM IST

ईरान जंग रोकने के लिए हमें किसी समझौते की जरूरत नहीं: डोनाल्ड ट्रंप