बांग्लादेश ने भारत को अन्य देशों के साथ चुनावों के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया है. हालांकि, भारत ने अभी तक बांग्लादेश में पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है. बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं. अंतरिम सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, आगामी चुनावों के लिए लगभग 330 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) सहित छह अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव और जुलाई राष्ट्रीय चार्टर पर जनमत संग्रह, दोनों जो 12 फरवरी को होने वाले हैं के लिए कम से कम 63 पर्यवेक्षकों को तैनात करने पर सहमति व्यक्त की है.
टी-20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी-20 विश्व कप खेलने का फैसला किया है लेकिन पाकिस्तान की टीम भारत के मुकाबलों का बहिष्कार करेगी यानी भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम शामिल नहीं होगी. पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान टीम को आगामी विश्व कप के लिए श्रीलंका की यात्रा की अनुमति दे दी है. पाकिस्तान सरकार ने 'एक्स' पर लिखा, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.
बरेली से निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री वाराणसी विद्या मठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात करने पहुंचे हैं. कुछ दिन पहले शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यूपी सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था. शंकराचार्य ने अग्निहोत्री से फोन पर बात कर धर्म क्षेत्र में उनकी नौकरी के मुताबिक बड़ा पद देने की बात कही थी.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान मोदी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला करने वाले हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 को विपक्ष ने जुमलाबाजी बताया है. इस बजट को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कल कहेंगे, अपनी बात रखने के लिए संसद का इस्तेमाल करेंगे.
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में 22 साल के युवा दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने इतिहास रच दिया है. स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब पर कब्जा किया. इसके साथ ही अल्कारेज टेनिस के चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. 1 फरवरी 2026 को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेले गए फाइनल में अल्कारेज ने चौथी सीड जोकोविच के खिलाफ यह मैच 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से जीता.
सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती.