scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 01 मार्च 2026

10:53 PM IST

भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, इंग्लैंड से होगी टक्कर

04:29 PM IST

जापान में रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके हुए महसूस

04:01 PM IST

कतर फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी टूर्नामेंट, कॉम्पिटिशन और मैच टाले

03:42 PM IST

रमज़ान के महीने में नेतन्याहू और ट्रंप ने मिलकर किया हमला, हम ईरान के साथ : ओवैसी

01:28 PM IST

ईरान ने अमेरिकी जहाजों के लिए फारस की खाड़ी पर प्रतिबंध लगाया

ईरान की रणनीतिक निर्णय परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने घोषणा की है कि अमेरिकी जहाजों के लिए फारस की खाड़ी में प्रवेश अब पूरी तरह से बंद है.

11:33 AM IST

...तो ईरान पर और जोरदार हमला करेंगे: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने अभी-अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया. लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई.

09:51 AM IST

अली खामेनेई के निधन के बाद दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने अपना झंडा आधा झुकाया

08:41 AM IST

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर जीते

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा दिखा. NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की. शांतनु शेखर ने जेडीयू के प्रिंस कुमार को 950 वोटों के बड़े अंतर से हराया. महासचिव पद पर भी NSUI का परचम लहराया, खुशी कुमारी ने 2164 वोट हासिल कर जीत दर्ज की.  संयुक्त सचिव पद पर ABVP ने अपनी जीत दर्ज कराई, अभिषेक कुमार ने 2173 वोट पाकर जीत हासिल की. उन्होंने NSUI के मनौवर आज़म को 422 वोटों से हराया. उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार उमड़ सिफत फैज 71 वोटो से चुनाव जीतीं. उपाध्यक्ष पद की लड़ाई में भी दूसरे नंबर पर छात्र जेडीयू ही रहा. सिफत फैज को 1568 मत मिले जबकि छात्र जेडीयू के आयुष हर्ष को 1497 वोट मिले. महासचिव के पद लिए NSUI और छात्र आरजेडी में टक्कर रही. NSUI की खुशी को 2164 वोट मिले जबकि छात्र आरजेडी के प्रत्युष राज दूसरे नंबर पर रहकर 1611 वोट लाए. ABVP के अभिषेक शर्मा संयुक्त सचिव का चुनाव जीते. कोषाध्यक्ष पद पर भी ABVP ने कब्जा जमाया. ABVP के हर्षवर्धन पटना यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष बने.

07:24 AM IST

यूएस-इजराइल युद्ध में खामेनेई की हुई मौत, ईरान में शोक का ऐलान

ईरानी मीडिया के मुताबिक इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजराइल हमलों में मौत हो गई है. ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान किया गया है.

06:42 AM IST

इजराइल ने ईरान के तेहरान समेत कई जगहों पर किया जोरदार हमला

06:26 AM IST

ईरान हमलों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का इजराइल दौरा रद्द

ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस हफ्ते होने वाला अपना इजराइल दौरा रद्द कर दिया है. यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने दी है. मार्को रुबियो को सोमवार और मंगलवार को इजराइल दौरे पर जाना था. मौजूदा हालात को देखते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया गया है.