scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 01 मई 2026

06:59 AM IST

महंगाई की मार: 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बढ़ोतरी

देश में 1 मई से गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं. मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच देश की सरकारी कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. 1 मई, 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त करीब 993 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

06:23 AM IST

लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

12:03 AM IST

स्ट्रॉन्ग रूम में कोई गड़बड़ी नहीं हुई: चुनाव आयोग