scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 11 जुलाई 2026

09:46 PM IST

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, उत्तराखंड में डॉक्टर की मौत

08:36 PM IST

दिल्ली के जसोला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, मजदूर की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

07:00 PM IST

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बागी खेमे में शामिल

04:58 PM IST

राज नगर एक्सटेंशन में अंडर-कंस्ट्रक्शन मॉल से पाई गई 7 वर्षीय लड़की की बॉडी

03:26 PM IST

ओडिशा CM ने क्लास 1 से 8 तक की पुस्तकों में बड़ी गलतियों के लिए आपराधिक जांच के आदेश दिए

03:24 PM IST

नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा... कुशीनगर से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा प्रहार

01:37 PM IST

पीएम मोदी बोले- भारतीयों का स्नेह लेकर आया हूं न्यूजीलैंड 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हुआ है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक अवसर है. उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं और स्नेह लेकर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों में एक नया अध्याय बताते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता और भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की.

01:26 PM IST

न्यूजीलैंड: पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे, ऑकलैंड में मिनी इंडिया की झलक

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरह ही न्यूजीलैंड में भी प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे. ऑकलैंड में मिनी इंडिया की झलक दिखी. उनकी मौजूदगी में भारत के राष्ट्रीय गान से माहौल पूरी तरह देसी हो गया.

01:20 PM IST

न्यूजीलैंड में जोरदार स्वागत! पीएम मोदी ऑकलैंड कम्युनिटी इवेंट में पहुंचे

11:50 AM IST

ग्राहक शिकायतों के बाद FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

10:13 AM IST

राम मंदिर में चढ़ावे की गणना के लिए नई समय सारिणी लागू 

राम मंदिर में चढ़ावे की गणना के लिए नई समय सारिणी लागू कर दी गई है. पहले दो पालियों में होने वाली गणना अब एक ही शिफ्ट में की जाएगी. नई व्यवस्था के तहत सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चढ़ावे की गिनती होगी. नई समय सारिणी लागू होने के बाद कुछ गणनाकर्मियों ने काम छोड़ दिया है. नई व्यवस्था के तहत चढ़ावे की गणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है.

09:24 AM IST

ट्रंप बोले- मेरी हत्या की कोशिश की, तो ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान ने उनकी हत्या करने की कोशिश की, तो अमेरिका उसके खिलाफ अब तक की सबसे भीषण सैन्य कार्रवाई करेगा. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने इसके लिए पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और ईरान पर निशाना साधे हुए 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट के जरिए इस सैन्य आदेश की जानकारी दी.

08:58 AM IST

ऑकलैंड में पीएम मोदी के सम्मान में गाला लंच का आयोजन

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में ‘गाला लंच’ का आयोजन किया. प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में हैं. वे आज नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

07:37 AM IST

न्यूजीलैंड में बोले पीएम मोदी- भारत-न्यूजीलैंड एफटीए मील का पत्थर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कम समय में समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उनकी टीम की सराहना की.

07:11 AM IST

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

06:19 AM IST

ईरान ने खारिज किया ट्रंप का दावा, कहा- हमने अमेरिका के साथ बातचीत की कोई मांग नहीं की

12:00 AM IST

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति से फ़ोन पर बात की