लेबनान के लोगों के लिए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संदेश जारी किया है. अपने संदेश में उन्होंने कहा, इजरायल लेबनान के साथ युद्ध में नहीं है. हम हिजबुल्लाह के साथ जंग में हैं, जिसने आपके देश को बंधक बना रखा है, जो ईरान के इशारे पर काम करता है. साथ ही जो इजराइल के खिलाफ आतंकवादी हमले करने के लिए आपकी जमीन का इस्तेमाल करता है. एक बार जब हिजबुल्लाह खत्म हो जाएगा, तो यह जंग भी खत्म हो सकती है.