BRICS शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर 11 सितंबर से 13 सितंबर तक सुरक्षा के खास नियम लागू रहेंगे. सूत्रों का कहना है कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी दूसरे एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट टेक-ऑफ या लैंड नहीं कर सकेगी. सिर्फ रेगुलर शेड्यूल वाली एयरलाइन फ्लाइट्स, BRICS समिट में आने वाले खास मेहमानों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स और उनसे जुड़ी फ्लाइट्स, इंडियन एयर फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) और एविएशन रिसर्च सेंटर की फ्लाइट्स, क्विक रिस्पॉन्स या इमरजेंसी मेडिकल इवैक्यूएशन मिशन पर जाने वाले आर्मी के हेलीकॉप्टर और गवर्नर या मुख्यमंत्री को ले जाने वाले राज्य सरकार के एयरक्राफ्ट/हेलीकॉप्टर को ही एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत होगी.