CBSE ने क्लास 12 के लिए एक बार फिर ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) शुरू करने का निर्णय किया है. सीबीएसई क्लास 12 बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अब OSM के जरिए होगा. यानी अब सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों की कापियां डिजिटली चेक होंगी. ऑन-स्क्रीन मार्किंग फिर शुरू करने का मकसद असेसमेंट प्रोसेस में एफिशिएंसी, ट्रांसपेरेंसी और एक्यूरेसी को बढ़ाना है.
पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर से गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बीते 5 दिनों में मिली ये ऐसी तीसरी धमकी. कोर्ट परिसर खाली करा दिया गया है. पुलिस तलाशी ले रही है. बम स्क्वॉड को अलर्ट किया गया है. लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.
नगर विकास एवं आवास विभाग ने सरकारी राशि के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों के मामले में सहरसा की मेयर प्रेम प्रिया, उनके निजी सचिव राजीव झा और निजी सचिव की पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह मामला स्ट्रीट लाइट, डेकोरेटिव लाइट, रख-रखाव और मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिमाह लगभग 50 लाख रुपए की कथित अनियमित निकासी से जुड़ा है. इन आरोपों को लेकर सहरसा के कोसी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार पाशवान ने परिवाद दर्ज कराया था. शिकायत के आधार पर जिला पदाधिकारी सहरसा के स्तर पर त्रि-स्तरीय जांच समिति बनाई गई थी. जांच में मेयर, उनके निजी सचिव राजीव कुमार और उनकी पत्नी की भूमिका संदिग्ध पाई गई.
बांग्लादेश में 299 सीटों पर वोटिंग गुरुवार को शुरू हो चुकी है. इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया है. इस चुनाव में वैसे तो कई पार्टियां मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के बीच है.
संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान महासभा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद का ऐलान किया है. किसान संगठनों ने इस समझौते को किसानों के हितों पर कुठाराघात बताते हुए गांव-गांव और जिला मुख्यालयों पर बड़े प्रदर्शन की अपील की है. किसान महासभा ने इस समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी लिटरेचर फेस्टिवल 12-14 फरवरी को नॉर्थ कैंपस में होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसका उद्घाटन करेंगे. जहां पंकज त्रिपाठी, खान सर समेत 50 से अधिक वक्ता शामिल होंगे.