scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 13 जून 2026

10:17 PM IST

सहारनपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

08:48 PM IST

लेबनान में इजरायल का भयंकर कोहराम, हमलों में अब तक 3,756 लोगों की मौत

06:52 PM IST

अमेरिकी सेना ने ईरान के हमलावर ड्रोन मार गिराए

05:00 PM IST

हैदराबाद: महिला टेक कर्मचारी ने बच्चे के साथ लगाई छठी मंजिल से छलांग

02:23 PM IST

वाराणसी के दालमंडी में बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण योजना के तहत प्रस्तावित भवन ध्वस्तीकरण के मामले में प्रभावित पक्षों को बड़ी राहत दी है. संबंधित संपत्ति की यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई तक विवादित भवन के विरुद्ध किसी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई नहीं की जाएगी. न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने अलिमुन्निशा द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया. याचिका में नगर निगम वाराणसी के जोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त द्वारा 26 मई 2026 को उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा 331 के तहत जारी नोटिस को चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता का कहना था कि नगर निगम ने उनके मकान को जर्जर बताते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है, जबकि उनकी आपत्तियों पर अब तक कोई अंतिम आदेश न तो पारित किया गया और न ही विधिवत तामील किया गया है. ऐसे में मकान गिराने की कार्रवाई कानून सम्मत नहीं मानी जा सकती. अदालत ने राज्य सरकार और अन्य प्रतिवादियों को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है. इसके बाद याचिकाकर्ता को दो सप्ताह के भीतर प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने की अनुमति प्रदान की गई है. खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई 2026 निर्धारित करते हुए आदेश दिया कि तब तक विवादित परिसर के संबंध में यथास्थिति बनाए रखी जाए और 26 मई 2026 के नोटिस के आधार पर किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई न की जाए.

01:53 PM IST

यूपी के कासगंज में दो बसों में टक्कर, 2 की मौत और 36 लोग घायल

11:26 AM IST

असम: जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर IAF का AN-32 एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई. सूत्रों के मुताबिक, घटना जोरहाट एयरबेस के भीतर हुई. एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

10:36 AM IST

दिल्ली वालों को लग सकता है झटका! 1 से 3.30% महंगी हो सकती है बिजली

दिल्ली में जून 2026 से बिजली दरों में 1% से 3.30% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसका असर मुख्य रूप से उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो हर महीने 500 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करते हैं. ऐसे उपभोक्ताओं के जून महीने के बिजली बिल में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं 0-200 यूनिट और 200-400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं पर फिलहाल इसका असर नहीं होगा.

08:21 AM IST

चुनावी भाषण केस में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को नोटिस, 16 जून को पेश होने का आदेश


पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस तामील कराया, जिसमें उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से दिए गए भड़काऊ बयान से जुड़े मामले में 16 जून को जांचकर्ताओं के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले सीआईडी की टीम अभिषेक बनर्जी के आवास पर गई ताकि नोटिस तामील कराया जा सके. 

07:09 AM IST

पीएम मोदी आज से 18 जून तक रहेंगे फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. फ्रांस में जी7 मीटिंग में भी शामिल होंगे. इस दौरे के दौरान भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता होने की संभावना है.

06:44 AM IST

जयशंकर ने रुबियो से की बात, भारतीय नाविकों की मौत पर जताया कड़ा विरोध 

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना द्वारा एक वाणिज्यिक जहाज पर किए गए घातक हमले में तीन निर्दोष भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात कर नई दिल्ली का कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

06:23 AM IST

आज तीन दिन के केरल दौरे पर जाएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत

12:00 AM IST

पटना: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, SI और ASI गोली लगने से घायल