12:17 AM IST
महिला एशिया कप का विजेता बना भारत, मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं लिया
11:26 PM IST
महिला एशिया कप: भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर 8वीं बार बनी चैंपियन
भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराया. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक टीम ने दमदार प्रदर्शन किया. भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए. भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़े. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई.
11:09 PM IST
मणिपुरः उग्रवादियों के हमलों में चार लोगों की मौत
मणिपुर के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमलों में दो महिलाओं सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
10:37 PM IST
IND vs AFG 1st T20: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए. जवाब में भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम किया.
10:35 PM IST
थाईलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री दिल्ली से रवाना
09:59 PM IST
बिजली कटौती के विरोध में कल पंजाब कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
09:08 PM IST
मौसम खराब होने के चलते मुंबई-देहरादून की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
08:26 PM IST
पीएम मोदी ने एशिया कप जीतने पर जूनियर पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई
07:57 PM IST
IND vs AFG: मैच में पहली बार 'जन गण मन' से पहले 'वंदे मातरम' बजाया गया
भारत में किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में पहली बार राष्ट्रगान 'जन गण मन' से पहले 'वंदे मातरम' बजाया गया. टॉस से पहले एक लंबी सेरेमनी हुई. चूंकि ऐसा पहली बार किया जा रहा था, इसलिए मैच 4 मिनट देरी से शुरू हुआ.
07:36 PM IST
महाराष्ट्रः विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र के बुलढाणा में शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भाजपा विधायक श्वेता महाले को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में एक 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर बुलढाणा शहर पुलिस ने संजय गायकवाड़ के खिलाफ BNS की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया है.
07:14 PM IST
IND vs AFG: भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
06:37 PM IST
दिल्ली के दल्लूपुरा में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग
05:14 PM IST
21 एनडीए शासित राज्यों में UCC होगा- अमित शाह
04:55 PM IST
मलेशिया के पीएम ब्रिक्स समिट के बाद दिल्ली से रवाना
04:24 PM IST
खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट जयपुर में लैंड
चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-864 को जयपुर डायवर्ट किया गया. बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गई है.
02:34 PM IST
ब्रिक्स समिट का समापन, पीएम मोदी बोले- दुनिया हमसे कंक्रीट रिजल्ट की उम्मीद करती है
02:18 PM IST
एयरफोर्स की 'सूर्यकिरण' टीम में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से धोखाधड़ी
12:44 PM IST
मायावती का आकाश आनंद पर सीधा हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप
11:21 AM IST
'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी
11:08 AM IST
हमारी प्रगति लोगों के काम आएगी - पीएम मोदी
11:01 AM IST
ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन का कार्यक्रम शुरू
10:05 AM IST
भारत मंडपम के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान तिब्बती यूथ कांग्रेस के 30 सदस्य हिरासत में
08:57 AM IST
ईरान और ओमान होर्मुज के लिए नए एंट्री और एग्ज़िट रूट की डिटेल्स पर सहमत
07:52 AM IST
हूतियों ने शरूराह में सऊदी सैन्य अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन हमले का किया दावा
06:42 AM IST
बिहार: पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश आज लेंगे शपथ
01:32 AM IST
दिल्ली: आज भारत मंडपम में 18वें BRICS समिट का अंतिम दिन
01:09 AM IST
आज चेन्नई दौरे पर जाएंगे मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम