scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 14 फरवरी 2023

11:16 PM IST

बीबीसी के दिल्ली, मुंबई दफ्तरों में अभी भी इनकम टैक्स की रेड जारी

09:32 PM IST

आयुष प्रवेश घोटाले में यूपी एसटीएफ ने दाखिल की चार्जशीट 

यूपी एसटीएफ ने आयुष प्रवेश घोटाले में 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. बीते साल नवंबर में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में आयुष एडमिशन घोटाले में एफआईआर दर्ज की गई थी. 891 छात्रों के एडमिशन में गड़बड़ी सामने आई थी. कई छात्र बिना नीट परीक्षा दिए ही एडमिशन पा गए थे.

08:37 PM IST

अजय सिंह झारखंड के नए डीजीपी होंगे 

अजय सिंह झारखंड के नए डीजीपी होंगे. वह नीरज सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे.

08:13 PM IST

फारूक अब्दुल्ला बोले- बीजेपी चुनाव के बाद भी जम्मू-कश्मीर को नहीं देगी पूर्ण राज्य का दर्जा

07:16 PM IST

लखनऊ: पीडब्ल्यूडी बदायूं के तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार सस्पेंड 

पीडब्ल्यूडी बदायूं के तत्कालीन अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. शासकीय धनराशि के व्यय में वित्तीय हानि पहुंचाने पर कार्रवाई की गई है. बदायूं-मेरठ मार्ग और एमएफ रोड पर उच्च दरों में अतिरिक्त मद से खर्च किया था. सहायक अभियंता कमरुल हसन खान, मनिंदर सिंह, हितेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
 

06:43 PM IST

एक्टर जावेद खान अमरोही का 60 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर जावेद खान अमरोही अब हमारे बीच नहीं रहे. 60 साल के जावेद ने 14 फरवरी की सुबह आखिरी सांस ली है. जावेद लगान, वन्स अपॉन ए टाइम, अंदाज अपना-अपना, और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं. इसके अलावा जावेद इप्टा (इंडियन पीपल्स थिएटर्स एसोसिएशन) के सक्रिय सदस्य भी थे. जावेद एक लंबे समय से सांसों की प्रॉब्लम से गुजर रहे थे.

05:51 PM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

05:03 PM IST

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब पूनावाला की याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा

05:01 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बर्फबारी में फंसे एक मरीज के इलाज के लिए अपना हेलीकॉप्टर दिया

04:54 PM IST

अदानी एंटरप्राइजेज को तीसरी तिमाही में 820 करोड़ रुपए का मुनाफा

04:16 PM IST

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से कासगंज जेल शिफ्ट किया गया

04:09 PM IST

बीबीसी रेड पर बोले संजय राउत- खून के आखिरी कतरे तक लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेंगे

02:57 PM IST

यूपी कैबिनेट से 14 प्रस्ताव पास, सूब के 150 ITI में कार्यशाला निर्माण को मंजूरी

01:26 PM IST

पीएम मोदी शाम साढ़े 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से फ्रांस के राष्ट्रपति से करेंगे बात- सूत्र

01:24 PM IST

दिल्ली: बीबीसी ऑफिस में इनकम टैक्स विभाग के 15 कर्मचारी मौजूद- सूत्र

12:41 PM IST

दिल्ली: बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा

11:45 AM IST

अमूल के चेयरमैन नियुक्त किए गए विपुल पटेल

10:57 AM IST

कानपुर कांड: लेखपाल सस्पेंड, छुट्टी पर भेजे गए थाना प्रभारी, जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार

10:43 AM IST

यूपी: गौतमबुद्धनगर में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर 15 साल के लड़के ने सुसाइड किया

09:21 AM IST

दिल्ली: पुलिसवालों को बंधक बनाकर मारपीट, FIR दर्ज

08:09 AM IST

आज हरियाणा के दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

07:10 AM IST

UP: कानपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत, एसडीएम समेत कई लोगों पर केस दर्ज

06:49 AM IST

हिंडनबर्ग फॉलआउट के बाद अदानी ने स्वतंत्र ऑडिट के लिए ग्रांट थॉर्नटन को किया हायर

06:22 AM IST

यूपी में आज सुबह 11 बजे होगी कैबिनेट बैठक, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अध्यक्षता