scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 14 फरवरी 2026

10:15 PM IST

बांग्लादेश कैबिनेट अगले चार दिनों में शपथ लेंगी: अधिकारी

09:24 PM IST

दिल्ली: रोहिणी में गोली मार कर दी हत्या, कुछ दीन पहले आया था जेल से बाहर

07:54 PM IST

दिल्ली: फैक्ट्री में आग लगने से भीषण स्थिति, दमकल की 20 गाड़ियां राहत कार्य में जुटी

04:19 PM IST

बोले पीएम मोदी- असम ने जो प्यार दिया है, उसे ब्याज समेत लौटाऊंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में शनिवार को वर्मा सेतु पुल का उद्घाटन कर दिया है. ब्रह्मपुत्र नदी पर यह पुल बनाया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं असम से वादा करता हूं, आपने मुझे जो प्यार दिया है, मैं उसे ब्याज समेत लौटाऊंगा. मैं उसे विकास के साथ लौटाऊंगा. असम में NIC डेटा सेंटर शुरू हो गया है. इस डेटा सेंटर से यहां के युवाओं को बहुत फायदा होने वाला है.



 

02:05 PM IST

नोएडा में कार में मिली लड़के और लड़की की लाश

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन लड़के और लड़की की लाश मिली है. दोनों को गोली लगी हुई है. घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के की है. सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मारी. लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने ये आशंका जताई है. सूत्रों के मुताबिक दोनों मृतक दिल्ली के कल्याणपुरी के रहने वाले हैं. 

12:40 PM IST

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्री फैला रहे भ्रम: प्रियंका गांधी वाड्रा

11:30 AM IST

पीएम मोदी के प्लेन की पहली बार हाईवे पर लैंडिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर हैं. पीएम मोदी का प्लेन डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाइपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरा है. यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए खास है.

10:02 AM IST

Amit Shah Tweet: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं

09:39 AM IST

जयपुर में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

जयपुर-टोंक रोड पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. घटना चाकसू क्षेत्र की है, जहां जयपुर से टोंक की ओर जा रही एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी.

09:36 AM IST

Akhilesh Yadav Tweet: यूपी वाले भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं कि ‘जामनगर’ गुजरात में है या लखनऊ में

07:33 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर जाएंगे, कई परियोजनाओं की सौगात देंगे