scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 14 जून 2026

07:11 AM IST

पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस, G7 सम्मेलन में लेंगे भाग, आज राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं. वे आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे. पीएम मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं. पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है. उनका फ्रांस दौरा दो फेज में होगा. पहले फेज में 13-14 जून तक नीस में रहेंगे. दूसरे फेज में 16 से 18 जून के बीच एवियन में G7 समिट में हिस्सा लेंगे. 17 जून को G7 समिट के दौरान PM मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से द्विपक्षीय मुलाकात होगी. व्हाइट हाउस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है.

07:05 AM IST

बिहारः पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए उम्मीदवारों का प्रदर्शन

बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और ट्रेन में तोड़-फोड़ की खबरें आईं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और लाठीचार्ज किया. पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों और अधिकारियों के बीच झड़प हो गई. उम्मीदवार ट्रेन की अपर्याप्त व्यवस्था का विरोध कर रहे थे. यह विरोध प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन में तोड़-फोड़ की गई, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और चेतावनी के तौर पर गोलियां चलानी पड़ीं. IG समेत कई अधिकारियों को मामूली चोटें आईं. सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

06:24 AM IST

ट्रंप का दावा: ईरान के साथ आज साइन होगी पीस डील, फिर खुलेगा होर्मुज 

ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि शांति समझौते पर आज (रविवार) साइन होंगे. इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा. वहीं हालात सामान्य होने पर ‘न्यूक्लियर डस्ट’ लेने के लिए अमेरिका ईरान जाएगा. 

12:02 AM IST

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन, ईरान संघर्ष खत्म करने पर हुई चर्चा