11:54 PM IST
महिला प्रीमियर लीग 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स को 55 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी.
10:31 PM IST
काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन से टकराया रूसी जेट
10:16 PM IST
TMC नेता अनुब्रत मंडल के करीबी CA मनीष कोठारी को ED ने किया गिरफ्तार
09:16 PM IST
MI W vs GG W: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हरमनप्रीत ने लगाया अर्धशतक, 163 रनों का दिया लक्ष्य
WPL 2023: मुंबई इंडियस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मैच में हरमनप्रीत कौर ने हाफ सेंचुरी लगाई है. कौर ने 30 गेंदों में शानदार 51 रनों की पारी खेली है, जिसमें 7 चौके और छक्के शामिल है. अब गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 120 गेंदों में 163 रन बनाने हैं.
08:46 PM IST
पुणे: धायरी इलाके की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
08:16 PM IST
दिल्ली दंगा मामला: अदालत ने 9 आरोपियों को दोषी ठहराया
2020 में हुए दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 9 लोगों को दोषी ठहराया है.
08:12 PM IST
पाकिस्तान: IHC ने इमरान खान की याचिका पर सुनवाई के पीटीआई के अनुरोध को खारिज किया
06:59 PM IST
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा करेगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट, 5000 ओपन नौकरियों पर भी नहीं होगी भर्ती
06:32 PM IST
बजट पर बहस के दौरान बिहार विधान परिषद में भारी हंगामा
रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर भारी हंगामा, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को जेडीयू ने ही सदन में घेरा
06:31 PM IST
नीट पीजी का रिजल्ट जारी
नीट पीजी 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
05:47 PM IST
उत्तराखंड: सदन में हंगामा कर रहे कांग्रेस के 15 विधायक एक दिन के लिए सस्पेंड
04:30 PM IST
इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पूर्व पीएम के घर के बाहर भारी भीड़
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान किसी भी वक़्त हो सकते हैं गिरफ्तार
04:12 PM IST
गुजरात: नर्मदा में 3.1 की तीव्रता का भूकंप
केवडिया से 23 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप का केंद्र, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं
02:48 PM IST
अहमदाबाद: गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी ने दीवा जैमिन शाह से सगाई की
02:24 PM IST
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
02:22 PM IST
दिल्ली: H3N2 वायरस से निपटने के लिए LNJP अस्पताल में 15 डॉक्टर्स की टीम तैनात
12:38 PM IST
थोक महंगाई दर में गिरावट, फरवरी में 3.85 फीसदी रही महंगाई दर
12:23 PM IST
वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का 78 साल की उम्र में निधन
11:56 AM IST
बिहार: विधानसभा में बीजेपी विधायक के माइक तोड़ने पर हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित
11:39 AM IST
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
11:02 AM IST
भोपाल गैस कांड: 7400 करोड़ के अतिरिक्त मुआवजे की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
09:48 AM IST
झारखंड: IAS अधिकारी राजीव अरुण इक्का को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया
09:23 AM IST
गुजरात: वडोदरा में H3N2 वायरस से 58 साल की महिला की मौत
08:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में NIA ने पत्रकार को हिरासत में लिया
08:03 AM IST
कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों के रोके गए 18 महीने का महंगाई भत्ता नहीं देगी सरकार
07:53 AM IST
टेरर फंडिंग मामला: कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में NIA की कार्रवाई
07:24 AM IST
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन
06:38 AM IST
मैरिटल रेप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज